Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Sikandar: सलमान खान की सिकंदर को भले ही अच्छे रिव्यू न मिले हों। इसके बावजूद फिल्म ने ट्रेड एक्सपर्ट के अनुमान के से ज्यादा की कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म को ए.आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को प्री-ईद पर रिलीज किया गया था।
अब इस फिल्म को रिलीज के दूसरे दिन बढ़त देखने को मिल रही है। ट्रेड साइट सैकनिल्क की माने तो दूसरे दिन सुबह 11 बजे तक फिल्म ने 3 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की कहानी और एक्टिंग भले ही कमजोर हो, लेकिन दर्शकों को सलमान खान का एक्शन पसंद आ रहा है। दूसरे दिन फिल्म को देखने ज्यादा दर्शक पहुंच रहे हैं।

बुक माय शो की रिपोर्ट की माने तो सिकंदर ने सिनेमाघरों में अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है। जयपुर से दिल्ली, बिहार से आगरा तक थिएटर्स में शो हाउसफुल होने की कगार में हैं। हालांकि ये कितना सच है, ये कल के आंकड़ें देखने के बाद पता चलेगा। क्योंकि आजकल फिल्मों के लिए ब्लॉक और कॉर्पोरेट बुकिंग भी हो रही है। जो फिल्मों के आंकड़ें में उछाल बनाते हैं। बता दें, सिकंदर की कम कमाई का कारण लीक भी बताया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया था कि फिल्म रिलीज होने के कुछ समय पहले ही करीब 6000 पायरेसी साइट पर लीक हो गई है। हालांकि मेकर्स ने कई साइट से उसे डिलीट करवाने की कोशिश की। लेकिन हो फिर भी डैमेज कंट्रोल नहीं हो पाया।
फिलहाल ये भी माना जा रहा है कि फिल्म को अभी वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। सिकंदर अगर फ्लॉप होती है तो सलमान खान के स्टारडम पर भी सवाल उठने लग सकते हैं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों ने भले ही पैसे कमाए हो, लेकिन वो हिट और ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में नहीं आ पाई हैं।
-

Sikandar Cast Fees: सिकंदर का बजट और सलमान खान की फीस जान होगी हैरानी, देखिए फिल्म का बही-खाता
-

Sikandar Advance Booking Report: ‘दिल गार्डन गार्डन हो गया’, एडवांस बुकिंग देख सलमान खान यही कहेंगे!
-

सलमान खान की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, सिकंदर को इस वजह से हुआ नुकसान
-

सलमान खान के क्रेजी फैन का अनोखा कारनामा, लाखों रुपये की ‘सिकंदर’ की टिकट फ्री में बांट रहा
-

Amitabh Bachchan: क्या हुआ था अमिताभ बच्चन की सौतेली मां श्यामा के साथ? कैसे हुई थी उनकी मौत?
-

Saif Ali Khan पर हुए हमले के केस में नया मोड़, आरोपी ने दायर की जमानत याचिका, कहा- सब फर्जी है, वो तो….
-

रिलीज के बाद मोहनलाल की L2: Empuraan पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, जानिए आखिर क्या है विवाद?
-

Sikandar Ticket Price: 95 रुपए में देखें सलमान खान की ‘सिकंदर’, दिल्ली वाले जल्दी ऐसे करें टिकट बुक
-

‘सिकंदर’ की आधे दिन की कमाई देख सलमान खान का दिल बैठ जाएगा, जानिए ट्रेड एक्सपर्ट का अनुमान
-

Shraddha Kapoor ने खरीदी लग्जीरियस Lexus कार, करोड़ों में कीमत, फिल्मों के अलावा कैसे कमाती हैं पैसें?
-

रणवीर अल्लाहबादिया जल्द लेकर आ रहे हैं नया शो, फैंस का जताया आभार, बोले-‘एक और मौका दें’
-

MP News: गोविंदा का खुलासा- पैर में गोली से लेकर ऊंची बिल्डिंग से गिरने तक, महाकाल ने हर बार बचाया

