Last Updated:
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इस गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस आलाकमान पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है. बंगाल कांग्रेस प्रभारी प्रकाश जोशी को तुरंत वापस कोलकाता भेजा गया है. ममता बनर्जी के समर्थन के बाद यह मामला अब बड़ा सियासी मुद्दा बन गया है.
ममता के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान अरेस्ट. (File Photos)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में उपचुनाव से पहले पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था. इस घटना के बाद कांग्रेस आलाकमान तुरंत एक्शन में आ गया है. पार्टी के बड़े नेता बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी कर रहे हैं. दिल्ली से बंगाल कांग्रेस प्रभारी प्रकाश जोशी को तुरंत वापस कोलकाता भेजा गया है. वह रात डेढ़ बजे कोलकाता पहुंच रहे हैं. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है. दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है. कांग्रेस अब सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है.
आखिर राहुल गांधी ने इस गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या क्यों कहा?
नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है – लोकतंत्र की हत्या है।
BJP का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं – इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है।
वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते,…

