Last Updated:
Election Result News LIVE: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. जिससे तृणमूल कांग्रेस की 15 साल प…और पढ़ें

पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक अब बस एक ही सवाल CM कौन. (फोटो PTI)
West Bengal New CM LIVE: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पूरे राजनीति का नक्शा बदल दिया. पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी इतनी बड़ी जीत के साथ उभरी है कि अब सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खड़ा हो गया है. क्या पार्टी अनुभवी नेता सुवेंदु अधिकारी को चुनेगी या नए चेहरे पर दांव लगाएगी? वहीं तमिलनाडु में जो हुआ वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. एक सुपरस्टार यानी विजय ने राजनीति में कदम रखा और सीधे सत्ता के दरवाजे तक पहुंच गया. जनता ने पारंपरिक राजनीति को झटका दिया है. यह चुनाव दिखाता है कि अब मतदाता बदलाव के लिए तैयार हैं. बंगाल और तमिलनाडु दोनों ही राज्यों में नतीजों के बाद सबसे ज्यादा चर्चा CM की कुर्सी को लेकर है.
आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी 206 से सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है. जबकि तृणमूल कांग्रेस 81 पर सिमट गई है. इससे 15 साल पुरानी सत्ता का अंत माना जा रहा है. अब पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने की है. कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन हाईकमान ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. दूसरी ओर तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. यह जीत सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि एक नई राजनीतिक धारा की शुरुआत है, जिसने DMK को सत्ता से बाहर कर दिया है.
बंगाल में CM रेस का सस्पेंस
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है. सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है, लेकिन पार्टी अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है. अग्निमित्रा पॉल जैसे नाम भी चर्चा में हैं, जो नए नेतृत्व की छवि पेश करते हैं.
- बीजेपी की इस जीत को राज्य में भगवा सुनामी कहा जा रहा है. लंबे समय से सत्ता में रही ममता बनर्जी की सरकार को इस बार बड़ा झटका लगा है. पार्टी अब ऐसा चेहरा चुनना चाहती है जो संगठन और जनता के बीच संतुलन बना सके. तृणमूल कांग्रेस के लिए यह हार आत्ममंथन का समय है. पार्टी ने लगातार तीन चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार जनता ने बदलाव का फैसला किया. विपक्ष में बैठकर अब पार्टी की रणनीति और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी.
तमिलनाडु में विजय का उदय
तमिलनाडु में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 108 सीटें जीतकर बड़ा इतिहास रच दिया है. यह जीत इसलिए खास है क्योंकि एक नए दल ने पारंपरिक राजनीति को चुनौती दी और जनता का भरोसा जीत लिया.
DMK की हार और बदली राजनीति
एम के स्टालिन की अगुवाई वाली DMK को इस बार सत्ता से बाहर होना पड़ा है. यह हार राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है. विजय की लोकप्रियता और नई सोच ने मतदाताओं को आकर्षित किया.
मुख्यमंत्री पद पर अंतिम फैसला बाकी
बंगाल में बीजेपी के लिए मुख्यमंत्री का चयन सबसे अहम फैसला होगा. वहीं तमिलनाडु में विजय का CM बनना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. दोनों राज्यों में आने वाले दिनों में यह तस्वीर साफ होगी.
राष्ट्रीय राजनीति पर असर
इन चुनाव परिणामों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा. बंगाल में बीजेपी की जीत उसके विस्तार को दिखाती है, जबकि तमिलनाडु में विजय की जीत क्षेत्रीय दलों के लिए नया संकेत है कि राजनीति में नए चेहरे भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं.
Election Result News LIVE: श्यामपुकुर में हिंसा का आरोप, TMC ने BJP पर साधा निशाना
Election Result News LIVE: पश्चिम बंगाल के श्यामपुकुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने चुनाव के बाद हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा इलाके में गड़बड़ी की घटनाएं सामने आई हैं और राज्यभर में टीएमसी दफ्तरों व सामाजिक क्लबों पर कब्जे की कोशिशें हो रही हैं. हालांकि इस सीट पर शशि पांजा को बीजेपी की पूर्णिमा चक्रवर्ती के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
Election Result News LIVE: एक वोट से जीत, TVK उम्मीदवार ने रचा अनोखा इतिहास
Election Result News LIVE: तमिलनाडु के तिरुपत्तूर विधानसभा क्षेत्र में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के उम्मीदवार श्रीनिवासा सेतुपति ने सिर्फ एक वोट से जीत हासिल कर बेहद दिलचस्प मिसाल पेश की है, जब पूरी पार्टी राज्य में बड़ी जीत का जश्न मना रही है. अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि विजय और ‘व्हिसल’ चुनाव चिन्ह की है, और उन्होंने तिरुपत्तूर के मतदाताओं व पार्टी प्रमुख पर भरोसा जताने वालों का आभार जताया.
Election Result News LIVE: तमिलनाडु में DMK की हार, विजय को कांग्रेस की बधाई
Election Result News LIVE: तमिलनाडु में डीएमके ने हार स्वीकार कर ली है, जहां पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इस नतीजे की समीक्षा करेगा. वहीं तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख विजय थलापति की बड़ी जीत पर कांग्रेस ने उन्हें बधाई दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अभिनेता से नेता बने विजय की इस शानदार सफलता की सराहना की है, जिसने राज्य की राजनीति में नया संदेश दिया है.
Election Result News LIVE: तमिलनाडु में विजय की ‘ब्लॉकबस्टर’ जीत
Election Result News LIVE: तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है. राजनीति में एक बाहरी चेहरे के तौर पर उतरे विजय ने जाति, वर्ग और क्षेत्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर खुद को एक एकजुट करने वाले नेता के रूप में पेश किया. उन्होंने पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीटों पर भी भारी वोटों से जीत हासिल की, जिससे उनकी लोकप्रियता और राजनीतिक पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है.
New CM Face Live Updates: कौन होगा बंगाल का नया CM
New CM Face Live Updates: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उठ रहा है. परंपरा के मुताबिक बीजेपी आमतौर पर किसी एक चेहरे को आगे रखकर चुनाव नहीं लड़ती और अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही चलता है. लेकिन इस बड़ी जीत के बाद अब यह तय करना अहम हो गया है कि राज्य में पार्टी की कमान किसे सौंपी जाएगी.
सीएम पद की रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं, जिन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ा संदेश दिया. इसके अलावा दिलीप घोष, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और निशीथ प्रमाणिक जैसे नाम भी चर्चा में हैं. वहीं महिला सुरक्षा के मुद्दे को देखते हुए पार्टी किसी महिला चेहरे पर भी दांव लगा सकती है, जिसमें अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं.
Election Results 2026 New CM Face Live Updates: क्या है फाइनल रिजल्ट
Election Results 2026 New CM Face Live Updates: ये है फाइनल रिजल्ट
पश्चिम बंगाल
बीजेपी: 207
टीएमसी: 80
कांग्रेस: 2
तमिलनाडु
टीवीके: 107
डीएमके: 74
एआईएडीएमके: 53
केरल
यूडीएफ: 100
एलडीएफ: 35
एनडीए: 3
असम
बीजेपी: 102
कांग्रेस: 21
एआईयूडीएफ: 2

