International
oi-Sumit Jha
Thailand daycare mass shooting: थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू प्रांत में एक दिल दहला देने वाली सामूहिक हत्याकांड की घटना सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने एक डे-केयर सेंटर (डे केयर सेंटर) पर अंधाधुंध गोलीबारी और चाकू से हमला कर कम से कम 22 मासूम बच्चों सहित 34 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी।
हमलावर ने इस जघन्य अपराध के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस भयावह घटना को थाईलैंड के इतिहास की सबसे घातक मास शूटिंग बताया जा रहा है। इस त्रासदी ने बच्चों की सुरक्षा और बंदूक नियंत्रण कानूनों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।


