homevideos
गुलमर्ग में बिछी सफेद चांदी! ताजा बर्फबारी के बाद उमड़ा सैलानियों का हुजूम, देखिए जन्नत का नजारा
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘गुलमर्ग’ में ताजा बर्फबारी के बाद रौनक लौट आई है. बर्फ की सफेद चादर बिछते ही यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सैलानी गुलमर्ग की हसीन वादियों में बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं और स्नो स्कीइंग व स्नो बोर्डिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इस ताजा हिमपात ने स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को नई संजीवनी दी है.


