Entertainment
oi-Purnima Acharya
Randeep Hooda Daughter Name: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने बेटी के जन्म के बाद अब उसका नाम भी फैंस के साथ शेयर कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी नन्ही परी की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस दिल हार बैठे हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट में किया नाम का ऐलान
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ बताया है। पोस्ट के कैप्शन में कपल ने अपनी बेटी को अपनी दुनिया का नया केंद्र बताते हुए उसे दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश जितनी असीम बताया है। शेयर की गई तस्वीर में लिन अपनी बेटी को सीने से लगाए नजर आ रही हैं, जो बेहद इमोशनल और प्यारा पल कैद करता है।

वॉइस नोट ने बढ़ाया इमोशनल टच
इस पोस्ट की खास बात सिर्फ नन्ही बेटी की तस्वीर ही नहीं बल्कि उसमें शामिल किया गया वॉइस नोट भी है। इस ऑडियो में कपल अपनी बेटी का नाम प्यार से लेते सुनाई देते हैं, जिसने इस अनाउंसमेंट को और भी खास बना दिया है। बेटी की नाम का पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बरसात कर दी है।
क्या है ‘न्योमिका’ नाम का मतलब?
‘न्योमिका’ नाम अपने आप में बेहद खास और गहरा अर्थ लिए हुए है। इस नाम का मतलब है ईश्वरीय आशीर्वाद, स्वतंत्रता और अनंत संभावनाएं। ये नाम न सिर्फ आध्यात्मिकता को दर्शाता है बल्कि खुले आसमान जैसी आजादी और भविष्य की असीम संभावनाओं का भी प्रतीक माना जा रहा है।
10 मार्च 2026 को दी थी बेटी पैदा होने की गुड न्यूज
आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा ने गत 10 मार्च 2026 को अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी कि वह पिता बन गए हैं। उस वक्त उन्होंने दो खास तस्वीरें शेयर की थीं, एक में उनके पिता नवजात बच्ची को गोद में लिए नजर आए थे जबकि दूसरी में नन्हीं बच्ची के छोटे-छोटे हाथ दिखाई दिए थे। उस पोस्ट को भी फैंस ने खूब पसंद किया था और कपल को जमकर बधाइयां दी थीं।
फैंस का मिल रहा जबरदस्त प्यार
अब बेटी के नाम के खुलासे के साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर खुशी का माहौल है। फैंस नन्ही न्योमिका पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं और कपल के इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। रणदीप और लिन के लिए ये पल बेहद खास है और उनके फैंस भी इस खुशी में बराबर के भागीदार बनते नजर आ रहे हैं।
-

‘एक रात के लिए मेरा रेट तय किया’, 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा
-

Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज!
-

19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम
-

‘Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया’, शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू
-

‘पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल
-

Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम?
-

‘मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध’, फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता
-

Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट
-

‘Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया’, राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत?
-

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
-

‘Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है’, कॉमेडियन पर बौखलाए ‘शक्तिमान’, मच गया हंगामा, क्या है मामला?
-

15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था?
-

Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप
-

Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता
-

Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: ‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई

