Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, June 21
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » अगर मिसाइल जहाज़ तक पहुंच जाए तो क्या होता है? जानिए Indian Navy का एयर डिफेंस
Hindi News

अगर मिसाइल जहाज़ तक पहुंच जाए तो क्या होता है? जानिए Indian Navy का एयर डिफेंस

HawkNewsBy HawkNewsApril 10, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

भारतीय नौसेना अपने एयरक्राफ्ट कैरियर, डिस्ट्रॉयर और फ्रिगेट जैसे बड़े-बड़े जहाजों की सुरक्षा के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन लेयर्ड एयर डिफेंस का इस्तेमाल करती है. यह डिफेंस इतना शक्तिशाली है कि दुश्मन चाहे कितना भी बड़ा हमला करे, विमान हो, क्रूज मिसाइल हो, एंटी-शिप मिसाइल हो या ड्रोन, हर खतरे को अलग-अलग दूरी पर रोक लिया जाता है. दूर से शुरू करके सबसे नजदीक तक चार मजबूत लेयर हैं. अगर एक परत चूक भी जाए तो दूसरी परत तुरंत सक्रिय हो जाती है. यही वजह है कि भारतीय नौसेना समुद्र में किसी भी दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

किसी भी जहाज़ को दुश्मन से बचाए रखने के चार मुख्य तरीके होते हैं. पहला तरीका है Stealth यानी पूरी तरह छिपे रहना, ताकि दुश्मन को जहाज़ की लोकेशन का पता ही न चले. दूसरा तरीका है Soft Kill — अगर लोकेशन सामने आ जाए तो दुश्मन को भ्रमित कर देना, चैफ, फ्लेयर्स, डेकोय और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के जरिए मिसाइल को गलत दिशा में भटका देना. तीसरा तरीका है Hard Kill, अगर Soft Kill भी फेल हो जाए तो आती हुई मिसाइल को जहाज़ की डिफेंस मिसाइलों, CIWS गन और लेजर सिस्टम से हवा में ही मार गिराना. चौथा और आखिरी तरीका है Tactical Maneuver, अपनी चाल तेजी से बदलकर बच निकलना, यानी जहाज़ की गति, दिशा और कोर्स अचानक बदल देना.

हथियारों और सैन्य क्षमताओं की चर्चा करने से पहले यह समझना जरूरी है कि आधुनिक युद्ध सिर्फ ताकत का प्रदर्शन नहीं, बल्कि तकनीक, रणनीति और बहु-स्तरीय सुरक्षा का खेल बन चुका है. आज किसी भी देश की असली शक्ति केवल उसके हथियारों की संख्या में नहीं, बल्कि इस बात में होती है कि वह खतरे को कितनी जल्दी पहचानकर, कितनी प्रभावी तरीके से उसे रोक सकता है—यही वजह है कि एयर डिफेंस सिस्टम जैसे “साइलेंट प्रोटेक्टर” युद्ध के परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

Barak 8 एयर डिफेन्स
भारतीय नौसेना की सबसे बाहरी और सबसे लंबी दूरी वाली सुरक्षा परत है. यह मिसाइल भारत और इजरायल ने मिलकर विकसित की है. इसकी रेंज लगभग 100 से 120 किलोमीटर है. Barak 8 दुश्मन के विमान, क्रूज मिसाइल, एंटी-शिप मिसाइल, ड्रोन और हेलीकॉप्टर को बहुत दूर से ही पकड़कर नष्ट कर देती है. यह Mach 2 से Mach 3 की रफ्तार से उड़ती है और एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है.

यह सिस्टम मुख्य रूप से कोलकाता क्लास डिस्ट्रॉयर INS Kolkata, INS Kochi और INS Chennai पर तैनात है. स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS Vikrant पर भी Barak 8 सिस्टम लगाया गया है. नीलगिरी क्लास फ्रिगेट्स पर भी इसे लगाने की योजना है.

Shtil-1 मीडियम रेंज डिफेन्स
यह भारतीय नौसेना की मध्यम दूरी की मजबूत सुरक्षा परत है. यह रूस में विकसित की गई है. इसकी रेंज लगभग 45 से 50 किलोमीटर है. Shtil-1 क्षेत्रीय सुरक्षा प्रदान करती है और एक साथ कई दुश्मनों, विमान, क्रूज मिसाइल या एंटी-शिप मिसाइल को रोक सकती है. यह बहुत तेजी से काम करती है और सुपरसोनिक मिसाइलों को भी हवा में मार गिराने में सक्षम है.

हाल ही में मार्च 2026 में भारत ने रूस से Shtil-1 मिसाइलों के लिए 2,210 करोड़ रुपयों का नया सौदा किया है. यह सिस्टम मुख्य रूप से तलवार क्लास फ्रिगेट्स पर तैनात है, INS Talwar, INS Trishul, INS Tabar, INS Teg, INS Tarkash, INS Trikand, INS Tushil और INS Tamal. कुछ दिल्ली क्लास डिस्ट्रॉयर पर भी Shtil-1 का इस्तेमाल किया जाता है.

Barak 1 शार्ट रेंज डिफेन्स
इजरायल की IAI और Rafael द्वारा विकसित शॉर्ट-रेंज पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम है. यह जहाजों की करीबी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाला Close-in Weapon System की तरह काम करता है. इसकी रेंज लगभग 10 से 12 किलोमीटर है और यह समुद्र की सतह से आने वाली एंटी-शिप मिसाइलों, विमानों, हेलीकॉप्टरों तथा अन्य छोटे लक्ष्यों से जहाजों की रक्षा करती है. यह वर्टिकल लॉन्च सिस्टम पर काम करता है जिससे तेज प्रतिक्रिया मिलती है और इसकी स्पीड Mach 2.5 से भी ज्यादा है.

भारतीय नौसेना में Barak 1 का इस्तेमाल Shivalik क्लास स्टेल्थ फ्रिगेट्स पर पूरी तरह किया गया है. इनमें INS Shivalik, INS Satpura और INS Sahyadri शामिल हैं. हर फ्रिगेट पर दो Barak 1 लॉन्चर लगे हैं जिनमें कुल 16-16 मिसाइलें होती हैं. इसके अलावा INS Vikramaditya एयरक्राफ्ट कैरियर पर भी Barak 1 सिस्टम लगा हुआ है जो कैरियर की करीबी हवाई और मिसाइल सुरक्षा के लिए काम करता है.

AK-630 CIWS GUN
AK-630 CIWS भारतीय नौसेना की सबसे आखिरी और सबसे नजदीकी सुरक्षा परत है. यह रूस की 30 मिलीमीटर गैटलिंग गन आधारित क्लोज-इन वेपन सिस्टम (CIWS) है जो बेहद तेज़ी से गोलियां चलाती है. इसकी प्रभावी रेंज 4 से 5 किलोमीटर तक है और यह सेकंडों में हजारों गोलियां दागकर नजदीक से आने वाली एंटी-शिप मिसाइलों, ड्रोन्स, विमानों या हेलीकॉप्टरों को पूरी तरह नष्ट कर देती है. AK-630 की फायरिंग रेट 4,000 से 5,000 राउंड प्रति मिनट है जो इसे जहाज की अंतिम लाइन ऑफ डिफेंस बनाती है.

भारतीय नौसेना के लगभग सभी बड़े युद्धपोतों पर AK-630 सिस्टम लगा हुआ है. इनमें कोलकाता क्लास और विशाखापट्टनम क्लास डिस्ट्रॉयर, तलवार क्लास और शिवालिक क्लास फ्रिगेट्स, INS विक्रांत तथा INS विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट कैरियर और बाकी सभी फ्रिगेट्स-डिस्ट्रॉयर शामिल हैं. INS विक्रांत पर चार AK-630 सिस्टम लगे हुए हैं जो कैरियर की चारों तरफ से 360 डिग्री सुरक्षा देते हैं. Barak 1 के साथ मिलकर AK-630 जहाज को बहु-परत सुरक्षा (layered defence) देती है.

भारतीय नौसेना की इस लोहे जैसी चार परतों वाली हवाई सुरक्षा व्यवस्था ने अब समुद्र में किसी भी दुश्मन को आसानी से रोकने की क्षमता दे दी है. लंबी दूरी पर Barak 8 खतरा खत्म करती है, मध्यम दूरी पर Shtil-1 सिस्टम संभालता है, करीबी खतरे से Barak 1 लड़ता है और अंतिम मोर्चे पर AK-630 CIWS नजदीकी हमलों को पूरी तरह नष्ट कर देता है. भविष्य में स्वदेशी VL-SRSAM और Barak-8 ER जैसे नए और बेहतर सिस्टम भी इस परत को और मजबूत बनाएंगे. यही वजह है कि भारतीय नौसेना आज पूरे हिंद महासागर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है और देश की समुद्री सुरक्षा को और भी भरोसेमंद बना रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleRandeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास | randeep hooda daughter name actor revealed special naam of his little angel also tell meaning
Next Article Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज | Radhikaraje Gaekwad Baroda Queen, no regret not having a son husband Samarjit Singh not conservative lives Rs 25,000 crore Lakshmi Vilas Palace
HawkNews
  • Website

Related Posts

बार-बार हो रही है एसिडिटी? इसे मामूली समस्या समझने की भूल पड़ सकती है भारी…जानिए डॉक्टर की चेतावनी

June 21, 2026

ईरान का मैक्सिको स्थित विश्व कप होटल: चुनौतियों के बीच अपनी टीम का समर्थन करने के लिए प्रशंसक एकत्रित हुए | मेक्सिको में ईरान का विश्व कप होटल: प्रशंसकों के जमावड़े का स्थल

June 21, 2026

Aaj ka Dhanu Rashifal: पैसों के मामले में बरतें सावधानी, परिवार में आएंगी खुशियां! धनु वाले जानें राशिफल

June 20, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,728)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

बार-बार हो रही है एसिडिटी? इसे मामूली समस्या समझने की भूल पड़ सकती है भारी…जानिए डॉक्टर की चेतावनी

June 21, 2026

ईरान का मैक्सिको स्थित विश्व कप होटल: चुनौतियों के बीच अपनी टीम का समर्थन करने के लिए प्रशंसक एकत्रित हुए | मेक्सिको में ईरान का विश्व कप होटल: प्रशंसकों के जमावड़े का स्थल

June 21, 2026

Aaj ka Dhanu Rashifal: पैसों के मामले में बरतें सावधानी, परिवार में आएंगी खुशियां! धनु वाले जानें राशिफल

June 20, 2026

Father’s Day: एक पिता जिन्‍होंने मॉडल बेटी को बना दिया IAS, दिल जीत लेगी Aishwarya Sheoran की सफलता की कहानी | Father’s Day 2026: IAS Aishwarya Sheoran’s Success Story: How Her Father’s Support Her Achieve Dream

June 20, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

बार-बार हो रही है एसिडिटी? इसे मामूली समस्या समझने की भूल पड़ सकती है भारी…जानिए डॉक्टर की चेतावनी

June 21, 2026

ईरान का मैक्सिको स्थित विश्व कप होटल: चुनौतियों के बीच अपनी टीम का समर्थन करने के लिए प्रशंसक एकत्रित हुए | मेक्सिको में ईरान का विश्व कप होटल: प्रशंसकों के जमावड़े का स्थल

June 21, 2026

Aaj ka Dhanu Rashifal: पैसों के मामले में बरतें सावधानी, परिवार में आएंगी खुशियां! धनु वाले जानें राशिफल

June 20, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.