नई दिल्ली: दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में गिने जाने वाले लियोनेल मेसी भारत आए, लेकिन उनके दौरे की चर्चा फुटबॉल से ज्यादा राजनीति को लेकर होने लगी है. पहले कोलकाता, अब हैदराबाद और अब मेसी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्त रेड्डी की तस्वीरों पर सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी ने इसे लेकर सवाल खड़े किए हैं कि क्या मेसी आम दर्शकों के लिए आए हैं या फिर सिर्फ नेताओं के कैमरा फ्रेम में फिट होने के लिए?
कांग्रेस जहां इसे भारत और खेल के सम्मान से जोड़कर देख रही है. वहीं बीजेपी का आरोप है कि यह पूरा इवेंट एक तरह का VIP फोटोशूट बनकर रह गया. सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है कि क्या आम फैन, जिसने टिकट खरीदा, वह सिर्फ बैरिकेड के पीछे खड़ा रह गया?
क्या है पूरा मामला?
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत भारत आए हैं. हैदराबाद के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मेसी से मुलाकात की. मेसी ने उन्हें साइन की हुई जर्सी भेंट की और दोनों के बीच संक्षिप्त बातचीत हुई. राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी साझा किया.
इस दौरान मुख्यमंत्री रेवन्त रेड्डी भी मौजूद थे और उन्होंने मेसी के साथ मैदान पर कुछ पल फुटबॉल खेला. तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं.
मेसी का अगला पड़ाव मुंबई है
BJP ने क्यों उठाए सवाल?
कांग्रेस का जवाब क्या है?
कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. पार्टी का कहना है कि मेसी भारत आए हैं और यह देश के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है. राहुल गांधी की मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार बताया गया है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजनीति को हर जगह घसीटना न सिर्फ शर्मनाक बल्कि हास्यास्पद है.
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत भारत आए हैं.
कोलकाता से शुरू हुआ विवाद
मेसी के GOAT टूर का पहला चरण कोलकाता में हुआ, लेकिन वहां हालात बेकाबू हो गए. करीब 50 हजार दर्शकों में से कई को मेसी की एक झलक तक नहीं मिली. टिकट की ऊंची कीमतें, भीड़ प्रबंधन की विफलता और VVIP कल्चर ने नाराजगी बढ़ा दी. बोतलें, कुर्सियां और खाने के पैकेट तक फेंके गए.
अब नजर मुंबई पर

