International
oi-Divyansh Rastogi
Hudson Helicopter Crash: न्यूयॉर्क शहर की हडसन नदी में एक पर्यटक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें स्पेन का एक पूरा परिवार शामिल था – तीन बच्चे, माता-पिता और पायलट। मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि मृतकों में स्पेन का एक परिवार और पायलट शामिल हैं।
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, दो पीड़ितों को पहले अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना में मारे गए लोगों की सार्वजनिक रूप से पहचान नहीं की है, लेकिन न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि विमान में स्पेन में सीमेंस के अध्यक्ष और सीईओ अगस्टिन एस्कोबार , उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे। हेलीकॉप्टर में कौन-कौन था सवार?

हालांकि आधिकारिक पहचान की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन New York Post की रिपोर्ट के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार थे…
- अगस्टिन एस्कोबार, सीमेंस स्पेन के अध्यक्ष और CEO
- उनकी पत्नी और तीन बच्चे
- साथ में था एक अमेरिकी पायलट
Hudson Helicopter Crash Reason:कैसे हुआ हादसा?
- Bell 206 हेलीकॉप्टर न्यूयॉर्क हेलीकॉप्टर टूर्स द्वारा संचालित किया जा रहा था।
- दोपहर 3 बजे के आसपास मैनहट्टन से उड़ा।
- जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज तक पहुंचने के बाद दक्षिण की ओर मुड़ा।
- करीब 3:15 बजे के करीब हेलीकॉप्टर लोअर मैनहट्टन के पास अचानक पानी में उल्टा होकर गिर पड़ा।
Dear God
The rotor came off this helicopter
There was nothing the pilot could do after that
Maintenance history will be a key part of this investigation
A family was reportedly onboard doing an aerial tour
Just awful 😢
— Phil Holloway ✈️ (@PhilHollowayEsq) April 10, 2025 “>
क्या कहा प्रत्यक्षदर्शियों ने?
एक चश्मदीद ब्रूस वॉल ने बताया कि उन्होंने हेलीकॉप्टर को हवा में टूटते हुए देखा। टेल और प्रोपेलर अलग हो गए थे। गिरते समय प्रोपेलर घूम रहा था। कुछ सेकंड में हेलीकॉप्टर पूरी तरह पानी में समा गया।
वीडियो में दिखी तबाही
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि नदी में एक भारी वस्तु गिरती है। फिर हेलीकॉप्टर ब्लेड जैसी चीज दिखाई देती है। आपातकालीन नावें तुरंत मौके पर पहुंचती हैं
क्या कहा अधिकारियों ने?
न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने इसे “दर्दनाक और हृदय विदारक दुर्घटना” बताया। सभी 6 शव पानी से निकाल लिए गए हैं। दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस आयुक्त जेसिका टिश के मुताबिक, हेलीकॉप्टर कमर्शियल उड़ान पर था, न कि कोई अनियमित उड़ान।
डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हडसन नदी में भयानक हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई। छह लोग अब हमारे बीच नहीं हैं। भगवान पीड़ितों के परिवारों को शक्ति दें।’
पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे
- 2018: ईस्ट रिवर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत
- 2009: हडसन नदी के ऊपर विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर, 9 की मौत
अगस्टिन एस्कोबार और उनके परिवार की मौत ने पूरी कॉर्पोरेट और अंतरराष्ट्रीय कम्युनिटी को झकझोर दिया है। हादसा एक बार फिर हेलीकॉप्टर सुरक्षा और एयर स्पेस मैनेजमेंट पर सवाल खड़े करता है, खासकर उन जगहों पर जहां पर्यटक उड़ानें आम हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि तकनीकी खराबी, मानव त्रुटि या मौसम इस दुर्घटना के पीछे जिम्मेदार था या नहीं।

