Last Updated:
Tahawwur Rana News: मुंबई में दर्जनों मासूमों का खून बहाने की साजिश रचने वाला कुख्यात आतंकवादी तहव्वुर राणा आखिरकार न्याय की गिरफ्त में आ चुका है. अब सवाल यह उठ रहा है कि मुंबई के गुनहगार को फांसी पर कब तक ल…और पढ़ें
तहव्वुर राणा की फांसी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने चौंकाने वाला दावा किया है. (फोटो: पीटीआई)
हाइलाइट्स
- आतंकी तहव्वुर राणा को कड़ी मशक्कत के बाद भारत लाया गया है
- संजय राउत ने मुंबई के गुनहगार की फांसी पर बड़ा दावा किया
- तकरीबन 17 साल पहले मुंबई की सड़कों को किया गया था लाल
नई दिल्ली. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों को मासूमों की खून से लाल करने वाले गुनहगार को आखिरकार न्याय के कठघरे तक ले आया गया है. तमाम प्रयासों और ठोस सबूतों के आधार पर मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने में सफलता मिली है. अब सबके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि इस दरिंदे को कब तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. बता दें कि मुंबई हमले में शामिल रहे अजमल कसाब को बहुत पहले फांसी दिया जा चुका है. तहव्वुर राणा की फांसी की कयासबाजी के बीच उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता और संजय राउत ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि तहव्वुर राणा को बिहार विधानसभा चुनाव तक फांसी नहीं दिया जाएगा. बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने हैं.

