नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक गाड़ी ड्राइवर ने कई बच्चों को कुचल दिया। बताया जा रहा कि तेज रफ्तार गाड़ी ने चार से पांच बच्चों को टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी की चपेट में एक महिला आई। यही नहीं ड्राइवर इसके बाद भी गाड़ी को कंट्रोल करने में सफल नहीं हो सका। फिर गाड़ी ने एक रेहड़ी वाले को भी टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

