Last Updated:
Today Breaking News:पहलगाम हमले के 8 महीने के बाद NIA आज आरोप पत्र प्रस्तुत करेगा. जांच एजेंसी के अनुसार, इस घटना में पाकिस्तान के तीन आतंकियों की संलिप्तता पाई गई है. वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद मोदी तीन खाड़ी…और पढ़ें
पहलगाम हमले पर आज आरोप पत्र दाखिल करेगी एनआईए. (पीटीआई)
Breaking News: नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) पहलगाम आतंकवादी हमले के 8 महीने के बाद आज यानी सोमवार को आरोपपत्र दाखिल करेगा. दरअसल, इसी साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम में किए गए हमले में 26 टूरिस्ट बेरहमी से मारे गए थे. एनआईए ने अपने आरोप पत्र में बताया एनआईए की जांच के दौरान हमले में तीन आतंकवादियों की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने आई है. आतंकवाद निरोधक एजेंसी सोमवार को जम्मू की एनआईए विशेष अदालत में आरोपपत्र प्रस्तुत करेगी. इस मामले में एनआईए ने दो व्यक्तियों परवेज अहमद जोथर (बटकोट) और बशीर अहमद जोथर (पहलगाम) को गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और साजो-सामान संबंधी अन्य सहायता प्रदान की थी. वहीं, दूसरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों ओमान, जॉर्डन और इथियोपिया के चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे. तीनों देशों के नेताओं से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.
December 15, 202509:12 IST
Breaking News LIVE: वंदे मातरम पर बोले समाजवादी पार्टी के MLA अबू आज़मी- देश किसी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं
Breaking News LIVE: वंदे मातरम पर हुए विवाद पर समाजवादी पार्टी के MLA अबू आज़मी ने कहा, ‘यह देश किसी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं है. यह देश सबका है. मुसलमानों ने इस देश के लिए सबसे ज़्यादा कुर्बानी दी है. सबकी अपनी-अपनी आस्था है। कोई भी सरकार जो आस्था और धर्म को राजनीति में लाती है, वह बहुत गलत सरकार है. अगर मैं किसी से कलमा पढ़ने और अल्लाह का नाम लेने को कहूं, तो वे ऐसा नहीं करेंगे. क्योंकि उनकी आस्था अलग है… जब असेंबली और पार्लियामेंट में वंदे मातरम बजता है, तो हम खड़े होकर इज्जत दिखाते हैं, और कई मुसलमान तो इसे गाते भी हैं. हमने कभी किसी को ऐसा करने से रोका है? इस्लाम में सबसे बड़ा गुनाह किसी को अल्लाह से जोड़ना है. और हमारा मानना है कि हम अल्लाह के अलावा किसी और के सामने सिर नहीं झुका सकते…’
December 15, 202509:09 IST
Breaking News LIVE: सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 75वीं नमन- पीएम मोदी
Breaking News LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार की पुण्य तिथि श्रद्धांजलि दिया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, ‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर मेरा सादर नमन. उन्होंने देश को एकसूत्र में पिरोने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. अखंड और सशक्त भारतवर्ष के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता.’

