Agency:News18 Haryana
Last Updated:
Haryana Sonipat News: सोनीपत के होली क्रॉस स्कूल में छात्र के हाथ से कलावा काटने और तिलक मिटाने का मामला सामने आया है. परिजनों और हिंदू संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया. पुलिस जांच कर रही है.
स्कूल से वापस आकर छात्र ने यह सारी घटना अपने घर वालों को बताई.
हाइलाइट्स
- सोनीपत के होली क्रॉस स्कूल में छात्र का कलावा काटा गया.
- परिजनों और हिंदू संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया.
- पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के गांव बागडू में स्थित होली क्रॉस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के हाथ से कलावा काटने और तिलक मिटाने का मामला सामने आया है. इसके बाद हिंदू संगठनों ने सदर थाने में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया है. परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र के हाथ से कलावा काटकर और माथे से तिलक मिटाकर कहा गया कि इसके साथ कुत्ते जैसा व्यवहार किया जाए. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव बागडू में स्थित होली क्रॉस स्कूल में छठी क्लास में पढ़ने वाला छात्र स्कूल में हाथ में कलावा बांधकर और माथे पर तिलक लगाकर आया था. इसके बाद स्कूल में पहुंचने पर उसके हाथ से कलावा काट दिया गया और माथे से तिलक मिटा दिया गया. स्कूल से वापस आकर छात्र ने यह सारी घटना अपने घर वालों को बताई. इसके बाद परिजनों ने सदर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी.
जब मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आज हिंदू संगठनों ने सदर थाना में पहुंचकर रोष जताया और कहा कि मामले में ठोस कार्रवाई की जाए. वहीं, परिजनों का कहना है कि बच्चे के हाथ से कलावा काटकर और माथे से तिलक मिटाकर कहा गया कि इसके साथ कुत्ते जैसा व्यवहार किया जाए.
मां ने दी है पुलिस को शिकायत
ज्योत्सना बच्चे की मां ने कहा कि मेरे बच्चे को टॉर्चर किया गया है. मां ने कहा कि स्कूल में एडमिशन के दौरान ऐसा कहीं नहीं कहा गया था कि क्रिस्चशन स्कूल में ऐसा नहीं होगा. मां ने बताया कि उन्हें बेटे के साथ बेहद गंदा व्यवहार किया गया और उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है. उधर, सदर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि स्कूल के मामले में शिकायत मिली है और गहनता से जांच की जा रही है.
Sonipat,Sonipat,Haryana
February 25, 2025, 11:49 IST

