उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पिछले साढ़े आठ साल से जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर बिना किसी भेदभाव के ‘मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष’ से जनता को पैसा दिया जा रहा है। जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तो केवल समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों को ही पैसा दिया जाता था। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के नीति के मुताबिक यूपी की जनता को पैसा दिया जा रहा है। आजादी से लेकर 2017 तक यूपी में सिर्फ 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज बने। हमारी सरकार बनने के बाद हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है।”

