Last Updated:
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर. (फाइल फोटो)नई दिल्ली. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को केरल स्थानीय निकाय चुनावों में UDF की जीत की तारीफ की. उन्होंने अपने तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए उसे बधाई भी दी और इसे “लोकतंत्र की खूबसूरती” बताया. तिरुवनंतपुरम के सांसद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोगों के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वह कुल मिलाकर UDF के लिए हो या उनके निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के लिए. उन्होंने लिखा, “केरल स्थानीय स्वशासन चुनावों में कितने शानदार नतीजे आए हैं! जनादेश साफ है, और राज्य की लोकतांत्रिक भावना साफ झलकती है.”
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

