Marco Rubio Press Conference S Jaishankar smile Video: भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने के दौरान जयशंकर की एक हल्की मुस्कान चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने रूबियो से अमेरिका में भारतीयों और भारतीय-अमेरिकियों के साथ नस्लभेदी (Racist) टिप्पणियों को लेकरसवाल पूछ लिया. पत्रकार ने पूछा कि ऐसे नस्लभेदी कमेंट्स भारत-अमेरिका संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ जाते हैं, इस पर उनका क्या कहना है? यह सवाल सुनते ही रूबियो थोड़े असहज हो गए. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ‘दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं.’ लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कैमरा एस जयशंकर की ओर घूमा और उनके चेहरे पर एक बेहद हल्की मुस्कान देखी गई. जयशंकर का यह रिएक्शन अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. आखिर, इस मुस्कान के पीछे क्या सच्चाई छिपी हुई है.


