India
oi-Bhavna Pandey
Vice
Presidential
Election
2025:
शिरोमणि
अकाली
दल
(शिअद)
ने
घोषणा
की
है
कि
वह
मंगलवार,
9
सितंबर
को
होने
वाले
उपराष्ट्रपति
चुनाव
का
बहिष्कार
करेगा।
पार्टी
ने
सोमवार
शाम
को
यह
निर्णय
पंजाब
में
आई
विनाशकारी
बाढ़
आपदा
के
कारण
लिया।
पार्टी
ने
सोशल
मीडिया
प्लेटफॉर्म
‘एक्स’
पर
एक
पोस्ट
में
कहा
कि
पंजाब
और
उसके
निवासियों
ने
हमेशा
देश
के
हर
संकट
में
सहयोग
किया
है।
हालांकि,
आज
पंजाबी
खुद
एक
बड़े
संकट
का
सामना
कर
रहे
हैं,
क्योंकि
राज्य
अभूतपूर्व
बाढ़
में
डूब
गया
है।

शिरोमणि
अकाली
दल
ने
अपने
बयान
में
कहा,
“राज्य
का
लगभग
एक-तिहाई
हिस्सा
पानी
में
डूबा
है,
घर
और
फसलें
पूरी
तरह
बर्बाद
हो
चुकी
हैं।
यह
एक
मानव-निर्मित
त्रासदी
है,
जो
पंजाब
सरकार
की
लापरवाही
और
अक्षमता
के
कारण
हुई
है।”
पार्टी
ने
आगे
कहा,
“न
तो
राज्य
सरकार
और
न
ही
केंद्र
सरकार
ने
पंजाबियों
की
कोई
मदद
की।
इस
संकट
से
पंजाबी,
खासकर
सिख
समुदाय,
बिना
किसी
सरकारी
सहायता
के
अकेले
लड़
रहे
हैं।”
शिअद
ने
बताया
कि
राज्य
के
ग्रामीण
युवा,
गुरु
साहिबानों
की
प्रेरणा
से
धार्मिक
समर्पण
के
साथ
इस
बाढ़
के
खिलाफ
सबसे
आगे
डटकर
मुकाबला
कर
रहे
हैं।
पार्टी
ने
उनके
जज्बे
और
समर्पण
के
सामने
नमन
किया
और
कहा
कि
वह
अपने
लोगों
की
मदद
के
लिए
पूरी
तरह
से
जुटी
हुई
है।
पार्टी
ने
कहा
कि
जब
पंजाब
इस
त्रासदी
से
जूझ
रहा
है,
तब
देश
में
उपराष्ट्रपति
का
चुनाव
होने
जा
रहा
है।
पंजाब
के
लोग
राज्य
सरकार,
केंद्र
सरकार
और
कांग्रेस
से
बहुत
नाराज
और
दुखी
हैं,
क्योंकि
किसी
ने
उनकी
मदद
नहीं
की।
शिरोमणि
अकाली
दल
ने
स्पष्ट
किया
कि
वह
पंजाब
के
लोगों
की
भावनाओं
और
आवाज
का
प्रतिनिधित्व
करता
है।
इसलिए,
पार्टी
ने
मंगलवार
को
होने
वाले
उपराष्ट्रपति
चुनाव
का
बहिष्कार
करने
का
फैसला
लिया
है।
INDIA
या
NDA
किसे
होगा
नुकसान?
ध्यान
रहे
शिरोमणि
अकाली
दल
INDIA
Alliance
(भारतीय
राष्ट्रीय
विकास
समावेशी
गठबंधन)
की
सहयोगी
पार्टी
नहीं
है
और
इसने
स्पष्ट
रूप
से
कहा
है
कि
वह
न
तो
INDIA
Alliance
में
शामिल
होगी
और
न
ही
NDA
(राष्ट्रीय
जनतांत्रिक
गठबंधन)
में।
हालांकि
पूर्व
में
अकाली
दल
भाजपा
के
नेतृत्व
वाले
एनडीए
गठबंधन
की
सहयोगी
पार्टी
थी।
अकाली
दल
के
पास
कितने
हैं
सांसद?
गौरतलब
है
कि
अकाली
दल
की
एकमात्र
सांसद
हरसिमरत
कौर
बादल
हैं,
जो
पार्टी
अध्यक्ष
सुखबीर
सिंह
बादल
की
पत्नी
हैं।
हरसिमरत
कौर
ने
2024
के
लोकसभा
चुनाव
में
बठिंडा
से
जीत
दर्ज
की
थी।
-

VP Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव में ओवैसी और जगन रेड्डी किसका देंगे साथ, अब खुद दोनों ने कर दिया खुलासा?
-

कौन बनेगा देश का अगला उपराष्ट्रपति? चुनाव से पहले जान लीजिए वोटिंग का नंबर गेम, अलग-अलग राज्यों में कौन आगे?
-

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर: विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने की खास अपील, आज क्या-क्या होने वाला है?
-

Vice President Election से पहले INDIA ब्लॉक को झटका, ये दो बड़ी पार्टियां वोटिंग में नहीं लेंगी हिस्सा
-

‘देश की आत्मा बचाने का भाषण बंद कीजिए’, लालू से मुलाकात कर क्यों फंसे उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी?
-

क्यों खामोश हैं NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन? फिलहाल हैं कहां? चुनाव के नजदीक आते ही उठे सवाल
-

उपराष्ट्रपति चुनाव पर गरमा रहा सियासी माहौल: NDA बनाम INDIA ब्लॉक, कौन बाजी मारेगा? होने वाली है बड़ी बैठक
-

Vice President Election:कौन करता है भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव? वोटिंग से प्रक्रिया तक, 5 प्वाइंट में समझें
-

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: क्या 100 ‘अनिश्चित’ सांसद NDA की जीत पर लगा देंगे ग्रहण? विपक्ष ने बढ़ाई टेंशन
-

‘मैं तेरे ऊपर एक्शन लूंगा’, IPS अंजना कृष्णा को फोन पर धमकाने वाले अजित पवार ने अब दी सफाई
-

Chandra Grahan Myths: खाओ मत, नहाना जरूरी, जानवरों पर असर, चंद्र ग्रहण लेकर क्या-क्या हैं अंधविश्वास, जानें सच
-

‘शिल्पा शेट्टी नशा करती है’, ससुर ने कही ऐसी बात, राज कुंद्रा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
-

Uttarakhand weather: देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम
-

Chandra Grahan 2025: खत्म हुआ पूर्ण चंद्र ग्रहण, दिल्ली से मुंबई तक लोगों ने किया Blood Moon का दीदार
-

VP Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव में ओवैसी और जगन रेड्डी किसका देंगे साथ, अब खुद दोनों ने कर दिया खुलासा?

