Last Updated:
Share Market : शेयर बाजार खुलने से पहले ही गिरावट का संकेत मिलने लगा है. आज गिफ्ट निफ्टी भी गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा और संकेत मिल रहा है कि आज बाजार की ओपनिंग भी कमजोर रह सकती है. वैसे तो ब्रेंट क्रूड मे…और पढ़ें

शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.
नई दिल्ली. शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. 23 सितंबर को सुबह सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ खुला, निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी. दूसरी ओर, लिस्टिंग से पहले ही एनएसई के आईपीओ को लेकर बाजार में हाइप बना हुआ है. एक्सपर्ट का यही मानना है कि एनएसई के आईपीओ से निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलेगा. हर दिन शेयर बाजार खुलने से पहले ही निवेशकों का कौतुहल बढ़ जाता है कि आज उनके लिए मुनाफे वाला दिन होगा या नुकसान का. आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 58 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर ट्रेड कर रहा है. गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 0.25 फीसदी गिरावट के साथ 23,341.50 पर कारोबार कर रहा है. एनएसई की लिस्टिंग भी आने वाली है और जल्द ही इसमें पैसे लगाने वालों को शेयर अलॉट कर दिया जाएगा.
September 23, 202610:11 IST
इन बैंकों के स्टॉक्स उछले
आईडीएफसी बैंक के शेयरों में आज सुबह 1.63 फीसदी का उछाल दिख रहा है, जबकि केनरा बैंक में 1.43 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 0.96 फीसदी की तेजी दिख रही है. कोटक महिंद्रा बैंक में भी 0.81 फीसदी का उछाल है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉक्स में 0.64 फीसदी का उछाल दिख रहा है.
September 23, 202609:52 IST
बैंक और मेटल के स्टॉक चमके
शेयर बाजार में आज शुरुआत से ही तेजी दिख रही है. सेंसेक्स सुबह 200 अंकों की उछाल पर खुला और 9.50 बजे तक 220 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. निफ्टी भी 40 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. इस दौरान मेटल और बैंकिेग सेक्टर के स्टॉक्स में उछाल दिख रहा है.
September 23, 202609:12 IST
एनएसई आईपीओ की लिस्टिंग पर नजर
एनएसई का आईपीओ तो लॉन्च हो गया और लोगों ने पैसे भी लगा दिए, लेकिन अब सभी की निगाह शेयरों की लिस्टिंग पर है. एनएसई के शेयर 24 सितंबर को लिस्ट होने वाले हैं, उससे पहले कंपनी का ग्रे मार्केट प्राइस करीब 2.5 फीसदी टूट गया है. हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट का यही मानना है कि ये स्टॉक अपनी लिस्टिंग पर मुनाफा देकर ही जाएंगे.
September 23, 202608:53 IST
100 डॉलर के पास है कच्चा तेल
ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव बुधवार सुबह 98.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव था, जबकि डब्ल्यूटीआई 89.74 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. भले ही दोनों क्रूड में गिरावट दिख रही है, लेकिन अब भी इसकी कीमत काफी ज्यादा बनी हुई है.

