India
oi-Pallavi Kumari
Ranveer Allahbadia Controversy: विवादित शो “इंडिया गॉट लेटेंट” में आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से विवादों में आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से गुवाहाटी पुलिस ने शुक्रवार (7 मार्च 2025) को पूछताछ की। रणवीर इलाहाबादिया से तीन-चार घंटे चली पूछताछ “इंडिया गॉट लेटेंट” मामले में ही थी।
रणवीर इलाहाबादिया पूछताछ के लिए असम के गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां वे क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए थे। पूछताछ के दिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस रणवीर इलाहाबादिया का दोनों हाथ पकड़कर, सीढ़ियों पर खींचते हुए ले जाते दिख रही है।

रणवीर इलाहाबादिया के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिस अधिकारी उसे सीढ़ियों से ऊपर ले जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि कुछ धक्का-मुक्की और खींचतान भी हुई है। रणवीर इलाहाबादिया को जिस तरह से पुलिस ले गई है, उसको लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं।
कईयों का कहना है कि रणवीर इलाहाबादिया को ऐसे खींचतान का ले जाया गया है, जैसे वो देश का सबसे बड़ा अपराधी हो। कईयों ने लिखा है कि माना रणवीर इलाहाबादिया ने विवादित बयान दिए हैं…लेकिन इस तरह का बर्ताव तो किसी बड़े अपराधी के साथ किया जाता है।
गुरुवार रात (07 मार्च) शहर पहुंचे इलाहाबादिया क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई। उनके साथ उनके वकील भी थे। संयुक्त आयुक्त अंकुर जैन ने पुलिस टीम का नेतृत्व करते हुए इलाहाबादिया से पूछताछ की।
एएनआई ने जैन के हवाले से कहा, “वह दोपहर करीब 12.30 बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे और उनसे चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। उन्होंने पुलिस के साथ सहयोग किया और हमारे सभी सवालों के जवाब दिए।”
‘आखिरकार खतरनाक अपराधी रणवीर इलाहाबादिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया’
एक सोशल मीडिया यूजर ने तंज करते हुए एक्स पर लिखा, ”आखिरकार भारत के सबसे बड़े और खतरनाक अपराधी रणवीर इलाहाबादिया को भारतीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी जीत है। दाऊद इब्राहिम, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या उसके सामने कुछ भी नहीं हैं।”
Finally the biggest and most dangerous criminal of India Ranveer Allahbadia has been arrested by Indian Police, Big W💪🏻
Dawood Ibrahim, Nirav Modi, Mehul Choksi and Vijay Mallya are nothing in front of him#RanveerAllahbadia pic.twitter.com/25SGJVNdGr
— Bruce Wayne (@_Bruce__007) March 7, 2025 “>
एक अन्य यूजर ने लिखा, ”भारतीय न्यायपालिका को प्रकाश की गति से आगे बढ़ते देखा गया। केवल तभी जब कोई YouTuber बोलता है। बाकी मामले? 1947 से बफरिंग में फंसे हुए हैं।”
Indian judiciary spotted moving at light speed. only when a YouTuber speaks. Rest of the cases? Stuck in buffering since 1947.
Plot twist: India’s Got Latent wasn’t about hidden talent—it was about hidden arrest warrants. Ranveer Allahbadia with samay Raina #indiagotlatent pic.twitter.com/DYTch8cYJ3
— VeeR SuLTan SinGh Azad (@VeerTaa007) March 7, 2025 “>
एक अन्य यूजर ने लिखा, ”भारत के सबसे बड़े अपराधी “इंडिया गॉट लेटेंट” शो मोस्ट वांटेड रणवीर इलाहाबादिया गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गए। पुलिस इस अपराध की जांच करने के लिए बहुत मेहनत कर रही है, बलात्कार, हत्या, घोटाले जैसे अन्य मूर्खतापूर्ण मामलों की जांच वे सिर्फ 10 साल बाद करेंगे।”
Indias biggest criminal form “Indias Got Latent” show Most Wanted #RanveerAllahbadia presented in Guwahati crime brunch.
Police is working so hard to investigate this crime other silly cases like r*pe,murder,scams they will investigate after just 10 years. #SamayRaina pic.twitter.com/XwQi7iKPU7
— Soham Banerjee (@i_amSohamB) March 7, 2025 “>
An ill placed poor taste wannabe comedy will get you dragged like this but theft, scams and r@pe will give you a free pass to continue doing crimes because our judiciary is over burdened with cases. #RanveerAllahbadia pic.twitter.com/mzI2fDfQpz
— ruchi kokcha (@ruchikokcha) March 7, 2025 “>

