Last Updated:
Gaza Peace Plan: हमास-इजरायल जंग पर डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पीस प्लान का प्रस्ताव पेश किया है. ट्रंप के गाजा पीस प्लान का अब पीएम मोदी ने भी समर्थन किया है.
गाजा प्लान पर डोनाल्ड ट्रंप को पीएम मोदी का साथ मिला है.भारत के अलावा किसने किया सपोर्ट?
भारत के साथ-साथ कई मुस्लिम देशों ने भी डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस प्लान का स्वाग किया है. कतर, जॉर्डन, यूएई, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, तुर्किये, सऊदी अरब और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने एक साझा बयान जारी किया और गाजा युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिश का स्वागत किया.
क्या है गाजा पीस प्लान
दरअसल, इजरायल और हमास के बीच गाजा में युद्ध खत्म कराने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने 20 सूत्रीय गाजा प्लान तैयार किया है. इसके तहत यह साफ है कि 72 घंटे में सभी बंधकों की रिहाई होगी और गाजा में अस्थायी सरकार बहाल होगी. गाजा में इजरायल का कंट्रोल नहीं होगा. गाजा के लिए बोर्ड ऑफ पीस की अध्यक्षता खुद डोनाल्ड ट्रंप करेंगे. इस पर इजरायल सहमत है और हमास की रजामंदी का इंतजार है. अगर हमास गाजा प्लान को तैयार नहीं हुआ तो हमास को खत्म करने में अमेरिका इजरायल को पूरा समर्थन देगा.
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

