Train Ticket Date Change News. अगर किसी वजह से आपकी तय ट्रेन यात्रा रिशेड्यूल होती है, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आपको रिजर्वेशन कैंसिल कराकर दोबारा से नया रिजर्वेशन कराने की जरूरत नहीं होगी. भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कंफर्म टिकट को रिशेड्यूल करने की सुविधा शुरू करने जा रही है. इसके लिए कोई चार्ज (cancellation fee) नहीं देना होगा, बल्कि आपको रेलवे पैसा भी देगा. क्या होगा नियम? आइए जाने
यह है रेलवे का सर्कुलर.
इस तरह वापस होगा आपका पैसा
रेलवे मंत्रालय के अनुसार प्रीमियम ट्रेनों में डायनामिक चार्ज लगता है. अगर आपने पहले जिस ट्रेन में कराया है, उसमें डायनामिक अधिक लगा था, लेकिन अगली जिस डेट में रिशेड्यूल कराना चाह रहे हैं, उस ट्रेन डायनामिक नहीं या कम लगा है तो रेलवे आपको पैसे रिफंड करेगा. इस तरह आपको दोहरा फायदा होगा, एक तो डेट चेंज कराने के लिए पैसे नहीं देने होंगे, दूसरा आपको रिफंड भी मिल सकता है.
अभी यह है व्यवस्था
मौजूदा समय अगर किसी को अपनी यात्रा रिशेड्यूल करनी होती है, तो टिकट रद्द करनी पड़ती है और कैसिंल चार्ज भी देना पड़ता है और दोबारा से कराने फेयर के अलावा रिजर्वेशन चार्जेस देना पड़ता है. नई व्यवस्था से यह झंझट खत्म हो जाएगा.
टिकट कैंसिल के चार्जेस
यदि एक आरएसी / वेटिंग टिकट कैंसिल किया जाता है तो कैंसिल चार्ज 60 रुपये प्रति यात्री लिया जाता है. यदि कन्फर्म टिकट ट्रेन जाने के 48 घंटे से पहले कैंसिल कराते हैं तो कैंसिल चार्ज 240 रुपये एसी1 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार, 200 रुपये एसी 2 और 180 रुपये एसी 3, 120 रुपये स्लीपर क्लास और 60 रुपये सेकेंड क्लास प्रति यात्री चार्ज लिया जाता है.
क्लास के अनुसार रिजर्वेशन चार्ज
क्लास के अनुसार रिजर्वेशन चार्ज अलग-अलग लिए जाते हैं. सेकेंड क्लास में 15 रुपये, स्लीपर में 20 रुपये, एसी चेयरकार, एसी इकोनामी और एसी थर्ड में 40 रुपये, एसी सेकेंड में 50 रुपये और एसी फर्स्ट और एग्जीक्यूटिव क्लास में 60 रुपये लिए जाते हैं. अगर आपने से फर्स्ट एसी से रिजर्वेशन कराया है और कैंसिल करते हैं तो 60 रुपये और जीएसटी वापस नहीं होगा.

