Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 11
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Tamil Nadu Stampede Live Updates: लोग बेहोश होकर गिरने लगे, रैली से निकल गए एक्टर विजय, करूर भगदड़ में 39 की मौत
Hindi News

Tamil Nadu Stampede Live Updates: लोग बेहोश होकर गिरने लगे, रैली से निकल गए एक्टर विजय, करूर भगदड़ में 39 की मौत

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 28, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Live now

Last Updated:September 28, 2025, 09:12 IST

Karur Stampede Live Updates: तमिलनाडु के करूर में TVK प्रमुख विजय की रैली में भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 पहुंच गई, जिसमें 10 बच्चों और 12 महिलाएं भी शामिल हैं. मुख्यम…और पढ़ें

Live: लोग बेहोश होकर गिरने लगे और रैली से निकल गए विजय... भगदड़ में 39 की मौत

करूर की भगदड़ में 39 लोगों की मौत.

तमिलनाडु के करूर में शनिवार को हुई एक दुखद घटना ने पूरे देश को हिला दिया. यहां तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय की मेगा रैली में भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है. मृतकों में 10 बच्चे और 12 महिलाएं भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि अभिनेता से नेता बने मेगास्टार विजय को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को सांस लेने में मुश्किल होने लगी… कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगे.

हादसा उस वक्त हुआ जब टीवीके प्रमुख विजय मंच से संबोधित कर रहे थे. हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की. इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए… घायलों से मिलने की जहमत तक नहीं उठाई. इसी दौरान दम घुटने से कई लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है. 58 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना को ‘चिंताजनक’ करार दिया और कहा कि 60 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तिरुचिरापल्ली और सलेम से 40 से ज्यादा डॉक्टरों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है. इस बीच, तमिलनाडु के डीजीपी जी वेंकटरमन ने इसे एक ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना बताया और मौत के आंकड़े की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए केवल 10,000 लोगों की अनुमति थी, लेकिन असल संख्या 30,000 से 35,000 तक पहुंच गई.

September 28, 2025 09:12 IST

करूर भगदड़ में मारे गए 38 लोगों की हुई पहचान, एक महिला की शिनाख्त बाकी

तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम को तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की रैली में हुई भगदड़ की घटना में मारे गए 38 लोगों के शवों की पहचान कर ली गई है. दिंडीगुल के जिला कलेक्टर एस. सरवनन ने रविवार को जानकारी दी कि अब तक 14 मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

कलेक्टर ने बताया कि एक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा, ‘फिलहाल इस महिला की पहचान की जा रही है. जैसे ही पहचान पूरी होगी, हम पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उसके परिजनों को सौंप देंगे.’

September 28, 2025 08:45 IST

Karur Stampede Live Updates: जो भी मदद की ज़रूरत होगी, हम करेंगे… करूर भगदड़ पर बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन

करूर भगदड़ पर बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, ‘जो भी मदद की ज़रूरत होगी, हम करेंगे. मैं अनुरोध करना चाहती हूं कि इसे सनसनीखेज बनाने के बजाय, हम सब समझदारी से काम लें. चाहे उन्हें रक्त की जरूरत हो या किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता की, या परिवार को सहायता की जरूरत हो, हमने अपने जिला अध्यक्ष और आस-पास के जिलों के अध्यक्षों से भी अनुरोध किया है कि वे उनकी हर संभव मदद करें. मैं सुबह-सुबह करूर पहुंच गई हूं. हमारे प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंच रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को फोन करके स्थिति की जानकारी ली है और केंद्र सरकार जो भी मदद दे सकती है, वह देने की पेशकश की है…’

September 28, 2025 07:57 IST

Karur Stampede Live Updates: करुर में भगदड़ के बाद कैसे हैं हालात, अमित शाह ने तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से लिया अपडेट

तमिलनाडु के करुर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली के दौरान मची भदगड़ ने देशभर को हिलाकर रख दिया है. इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बात की और ताजा हालात की जानकारी ली. BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने यह जानकारी दी है.

September 28, 2025 07:24 IST

Tamil Nadu Stampede Live Updates: ‘औरतों-बच्चों को नहीं लाना चाहिए था…’ विजय की रैली में भगदड़ के पीड़ित का छलका दर्द

इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों ने भी रोष जताया. जाकिर नामक शख्स के परिवार का सदस्य भी इस हादसे में मारा गया. उन्होंने कहा, ‘विजय को सुबह 9 बजे आना था, लेकिन वे देर से पहुंचे. भीड़ बढ़ती रही और हालात काबू से बाहर हो गए. ऐसी सभाओं में महिलाओं और बच्चों को नहीं लाना चाहिए. यह बेहद जोखिम भरा है.’

September 28, 2025 06:54 IST

Tamil Nadu Stampede Live Updates: ‘भीड़ को रोकना किसी के बस में नहीं था…’ विजय की रैली में भगदड़ के चश्मदीद ने बताया

इस हादसे के चश्मदीदों ने घटना की भयावहता बयां की. नंदा कुमार नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘हम वहां मौजूद थे. भीड़ को रोकना किसी के बस में नहीं था. विजय के आने की घोषणा सुबह 11 बजे की गई थी, लेकिन वे काफी देर से आए. भीड़ में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी थे, कई लोग भूखे-प्यासे घंटों इंतजार कर रहे थे. यह बेहद दुखद है. ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बेहतर योजना बनानी चाहिए.’

September 28, 2025 06:43 IST

Karur Stampede Live Updates: विजय की महारैली में 2000 पुलिसकर्मी तैनात थे- डीजीपी

डीजीपी ने बताया कि हादसे के वक्त मौके पर 2,000 पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन भीड़ का आकार 50,000 के करीब पहुंच गया. जिस स्थल पर कार्यक्रम हुआ, वह करीब 1.2 लाख वर्गफुट का मैदान था, जहां हाल ही में एआईएडीएमके की रैली भी आयोजित की गई थी.

September 28, 2025 06:11 IST

Karur Stampede Live Updates: डीजीपी ने क्या बताई भगदड़ की वजह?

डीजीपी वेंकटरमन ने बताया कि रैली स्थल पर विजय के छह घंटे देर से पहुंचने के कारण स्थिति और बिगड़ गई, और जैसे ही उन्होंने स्पीच शुरू की, भीड़ मंच की ओर दौड़ पड़ी, बैरिकेड्स टूट गए, और भगदड़ मच गई. उन्होंने बताया कि विजय की लोकप्रियता को देखते हुए भीड़ अधिक आने की संभावना थी. हालांकि TVK की सोशल मीडिया टीम ने विजय के सुबह ही आने की घोषणा कर दी, जबकि वे लगभग छह घंटे देरी से पहुंचे. इससे भीड़ और बेचैन हो गई और अव्यवस्था बढ़ गई.

Location :

Chennai,Tamil Nadu

First Published :

September 28, 2025, 06:02 IST

homenation

Live: लोग बेहोश होकर गिरने लगे और रैली से निकल गए विजय… भगदड़ में 39 की मौत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleTaja Samachar LIVE: ‘इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी त्रासदी’, भगदड़ देख स्टालिन भी सहम गए, पुलिस ने दर्ज की FIR | Aaj Ka taja samachar Live 28 September 2025 karur vijay rally stampede news updates Hindi
Next Article एक्‍टर थलपति विजय की जाति क्‍या हैं? तमिलनाडु चुनाव से पहले राजनीति में एंट्री क्‍यों हैं DMK के लिए खतरा | Thalapathy Vijay Caste: tamil film superstar rally was hit by Stampede why dmk in Tension
HawkNews
  • Website

Related Posts

निवेशकों से लिए 50 करोड़, स्विट्जरलैंड घूमने गए, अब कपल की तलाश कर रही हैदराबाद पुलिस

July 11, 2026

30 साल के फेमस एक्टर ने 16 साल की नाबालिक लड़की के साथ की ऐसी हरकत, POCSO केस में गिरफ्तार, क्या है मामला? | rohit chandel arrested 30 year actor do such thing with 16 age minor girl POCSO case know matter

July 11, 2026

जोधपुर-साबरमती वंदे भारत के 3 साल पूरे, 13 लाख यात्रियों ने किया सफर, रेलवे को 130 करोड़ की कमाई

July 11, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,204)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

निवेशकों से लिए 50 करोड़, स्विट्जरलैंड घूमने गए, अब कपल की तलाश कर रही हैदराबाद पुलिस

July 11, 2026

30 साल के फेमस एक्टर ने 16 साल की नाबालिक लड़की के साथ की ऐसी हरकत, POCSO केस में गिरफ्तार, क्या है मामला? | rohit chandel arrested 30 year actor do such thing with 16 age minor girl POCSO case know matter

July 11, 2026

जोधपुर-साबरमती वंदे भारत के 3 साल पूरे, 13 लाख यात्रियों ने किया सफर, रेलवे को 130 करोड़ की कमाई

July 11, 2026

Ali Khamenei के दफन होते ही बड़ी तैयारी में जुटा Iran, सैटेलाइट इमेज से खुली पोल, क्या करेंगे US-इजरायल? | iran nuclear weapon parchin base satellite images us attack world news hindi

July 11, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

निवेशकों से लिए 50 करोड़, स्विट्जरलैंड घूमने गए, अब कपल की तलाश कर रही हैदराबाद पुलिस

July 11, 2026

30 साल के फेमस एक्टर ने 16 साल की नाबालिक लड़की के साथ की ऐसी हरकत, POCSO केस में गिरफ्तार, क्या है मामला? | rohit chandel arrested 30 year actor do such thing with 16 age minor girl POCSO case know matter

July 11, 2026

जोधपुर-साबरमती वंदे भारत के 3 साल पूरे, 13 लाख यात्रियों ने किया सफर, रेलवे को 130 करोड़ की कमाई

July 11, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.