“NDA के सभी दल एक मजबूत डोर से बंधे हैं: राजीव रंजन प्रसाद
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “NDA के सभी दल एक मजबूत डोर से बंधे हैं। किसी के हिस्से में कौनसी सीट होगी, इन सभी जिज्ञासाओं का समाधान बहुत जल्द हो जाएगा। एक गठबंधन के तौर पर NDA ने पहले भी किसी को भी असंतुष्ट होने का अवसर नहीं दिया है। सबको सम्मानजनक हिस्सेदारी मिले, सबकी भावनाओं का सम्मान हो, गठबंधन इसी सिद्धांत पर अब तक काम करता रहा है। हम मिलकर लड़ेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही अगली सरकार बनेगी।”

