India
-Naveen Parmuwal
Sunita Williams Village: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की नौ महीने बाद धरती पर वापसी होने जा रही हैं। इसकी खुशी उनके पैतृक गांव झुलासन में भी देखने को मिल रही है। गुजरात के मेहसाणा जिले के झुलासन गांव में उनकी वापसी की खुशी में दिवाली जैसा माहौल हो गया है।

सुनीता ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने बिताए हैं और अब वह पृथ्वी पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए गांववालों ने देवी दोला माता के मंदिर में अखंड ज्योत जलाई है। गांव में दिवाली और होली जैसा माहौल है, जहां लोग उनके सम्मान में जुलूस निकालेंगे और आतिशबाजी करेंगे।
पिता के गांव में सुनीता का इंतजार
सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पंड्या का जन्म झुलासन गांव में हुआ था। 1957 में अमेरिका पलायन करने से पहले वे यहीं रहते थे। सुनीता के चचेरे भाई नवीन पंड्या ने बताया कि गांववाले उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने सुनीता की तस्वीर के साथ जुलूस निकाला और मंदिर में धुन कीर्तन किया। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हमने अखंड ज्योत जलाई थी, जिसे अब देवी को अर्पित करेंगे।”
गांववालों का सपना: सुनीता का आगमन
गांववाले सुनीता को उनके पैतृक गांव झुलासन आमंत्रित करने के लिए उत्सुक हैं। नवीन पंड्या ने कहा, “गांव में उनकी वापसी का जश्न मनाया जा रहा है। हम उन्हें यहां बुलाना चाहते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात होगी।” सुनीता ने अपने तीसरे अंतरिक्ष मिशन के दौरान 62 घंटे की स्पेसवॉक कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
नौ महीने बाद धरती पर वापसी, सुनीता विलियम्स का साहसिक मिशन
सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर नौ महीने से भी ज़्यादा समय तक अंतरिक्ष के स्टेशन में रहने के बाद धरती पर वापस आ रहे हैं। उनका जो मिशन था, वो पहले सिर्फ सात दिनों का था, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण उसे बढ़ाना पड़ा। दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स (SpaceX) के यान से वापस आ रहे हैं, एक ऐसे मुश्किल और लंबे मिशन के बाद, जिसकी शुरुआत एक बोइंग कंपनी के टेस्ट उड़ान के फेल होने से हुई थी। सुनीता विलियम्स ने नौ बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की है, जिसमें उन्होंने 62 घंटे बिताए हैं। वो एक महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सबसे ज़्यादा समय तक अंतरिक्ष में चहलकदमी करने का रिकॉर्ड रखती हैं। गाँव वाले उन्हें अपने बीच पाकर बहुत गर्व महसूस करेंगे।
-

Sunita Williams Live Updates: इतने बजे धरती पर आ जाएंगी सुनीता विलियम्स, ऐसे देखें लाइव कवरेज
-

Sunita Williams: अंतरिक्ष से धरती पर कब लौटेंगी सुनीता विलियम्स? अब NASA ने बताई कंफर्म तारीख
-

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा Crew-10, खुशी से झूमीं सुनीता विलियम्स, 9 महीने बाद होगी घर वापसी!
-

Sunita Williams के बाल हमेशा क्यों खुले रहते हैं, अंतरिक्ष यात्री कैसे अपने बाल करते हैं शैंपू?
-

NASA की सुनीता विलियम्स और बुच विलमोरी की 9 महीने बाद ड्रैगन यान से धरती पर हो रही वापसी, जानें हर अपडेट
-

Sunita Williams Return Live Updates: सुनीता के भाई का बयान, कहा- पूरा परिवार उनके स्वागत के लिए तैयार
-

9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स को NASA कितना देगा पेमेंट? कितनी है सैलरी, जानें सबकुछ
-

Sunita Williams: ‘सुनिता’ के स्वागत के लिए भारत तैयार, पीएम मोदी ने देश की बेटी को लिखा पत्र
-

कौन थे महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़, 81 साल की उम्र में हुआ निधन, सदमे में डूबा उदयपुर
-

VIDEO: 650 लड़कियों से संबंध बनाने वाले खिलाड़ी पर आया युवराज सिंह को गुस्सा, बीच मैदान पर हुई जोरदार झड़प
-

Holi खेलने पर मोहम्मद शमी की बेटी के खिलाफ होगी कार्रवाई? मौलाना ने गुस्से में कह दी ये बात
-

‘हवा भी कुछ नाराज सी हो जाती है, जब तुम…’, सानिया मिर्जा पर आया आखिर किसका दिल?
-

MI से हो गई भारी मिस्टेक! ईशान किशन ने IPL 2025 से पहले खेली तूफानी पारी, 23 गेंदों में ठोक दिए इतने रन
-

IND vs WI final: भारत-वेस्टइंडीज के बीच इतने बजे शुरू होगा फाइनल मुकाबला, जानें कहां देख सकते हैं लाइव
-

‘आप भी वास्तव में नहीं जानते कि वह कौन हैं’, संन्यास पर बोले कोहली तो अनुष्का ने लिखी लंबी चौड़ी पोस्ट

