India
oi-Bhavna Pandey
Spicejet Holi Viral video: स्पाइसजेट ने अपने यात्रियों के संग अनोखे अंदाज में होली मनाई और उनका स्वागत किया। फ्लाइट क्रू मेंबर्स के द्वारा होली के मौके पर शानदार स्वागत पाकर यात्री से खुशी से गदगद नजर आए।
यात्रियों के फ्लाइट में एंट्री करते ही एयरलाइन की कुछ एयर होस्टेस ने यात्रियों के माथे पर गुलाल लगाकर इस अनुभव को और भी बेहतर बना दिया। फ्लाइट में घुसते ही सीट पर अभी यात्री बैठे ही थे कि लोकप्रिय होली गीत “बलम पिचकारी” की धुनें गूंजने लगीं और कुछ ऐसा हुआ जिसे देख यात्री को मजा ही आ गया और उनके जीवन की ये यादगार उड़ान बन गई।

यात्रियों के फ्लाइट में एंट्री करते ही एयरलाइन की कुछ एयर होस्टेस ने यात्रियों के माथे पर गुलाल लगाकर इस अनुभव को और भी बेहतर बना दिया। इतना ही नहीं जब व्हाइट कुर्ते पर रंगबिरंगी चुन्नी और हाथों में चूडियां पहनकर क्रू मेंबर्स ने बलम पिचकारी गाने पर ठुमके लगाए जो यात्री खुशी से झूम उठे।
खूबसूरत क्रू मेंबर्स का डांस देखकर यात्री भी नाचने और गाने से खुद को रोक नहीं पाए और पूरी तरह से होली के जोश में डूब गए।
इस अनोखे जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे स्पाइसजेट ने शेयर किया और शानदार कैप्शन में लिखा “एक त्यौहार, एक गीत, एक नृत्य, एक ऐसी उड़ान जो किसी और से अलग हो! ‘बलम पिचकारी’ के साथ होली को आसमान पर लाना, हमारे साथ आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाना। आइए साथ मिलकर जश्न मनाएं, नाचें और अपने बीच खुशियां बांटें!”
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने क्या कहा?
उत्सव के माहौल को और भी बेहतर बनाने में स्पाइसजेट के प्रवक्ता देवेश महर्षि भी शामिल थे। उन्होंने कहा, “होली एक ऐसा त्योहार है जो आनंद, संगीत, नृत्य और रंग का प्रतीक है। स्पाइसजेट में, हमारा उद्देश्य इस जीवंत त्योहार के माहौल को फिर से बनाना है, जिसमें हमारे विशेष ‘बलम पिचकारी’ प्रदर्शन के माध्यम से होली के सार को जीवंत किया गया है। यह यात्रा करते समय खुशी, रंग और प्यार फैलाने के बारे में है!”
यूजर्स हुए खुश और किए ये कमेंट
इस पहल को खूब सराहना मिली, ऑनबोर्ड जश्न का वीडियो वायरल हो गया और लोग पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं । एक रोमांचित यात्री ने कमेंट में लिखा “स्पाइसजेट वास्तव में जानता है कि होली की भावना को कैसे कैद किया जाए। क्या अद्भुत अनुभव है!
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यह आयोजन केवल एक शहर से दूसरे शहर की उड़ान नहीं थी; यह रंगों, प्रेम और अविस्मरणीय यादों का एक कैनवास बन गया, जिसने भारत के सबसे प्रिय त्योहारों में से एक के सार को पूरी तरह से समेटा।
-

Holi 2025: भगवान राम के ससुराल में 14 को नहीं 15 मार्च को होली, मां सीता से जुड़ा है खास कारण
-

Holi 2025: होली के लिए बदला नमाज का समय, मौलाना फिरंगी महली ने कहा अफवाहों पर न दें ध्यान
-

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर खेली होली, वीडियो आया सामने, परमिशन को लेकर हुआ था विवाद
-

Holi 2025: संभल, अलीगढ़, शाहजहांपुर में ढकी गई मस्जिदें, प्रशासन भी अलर्ट मोड पर, नमाज का बदला वक्त
-

Holi 2025: इन मुस्लिम देशों में भी मनाई जाती है होली, पाकिस्तान के अलावा लिस्ट में कई देशों के नाम शामिल
-

Holi 2025: लालू यादव की मशहूर कुर्ता फाड़ होली, फगुआ गीत जोगीरा सारा रारा से जब गूंज उठा था बिहार
-

Holi Delhi Security: होली और रमजान… एक साथ कैसे मैनेज करेगी दिल्ली पुलिस? क्या हैं सिक्योरिटी के इंतजाम
-

Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने खास अंदाज में दी होली की बधाई, जानें क्या कहा ?
-

Holi 2025 Ott Release: 14 मार्च को होली खेलने के बाद OTT पर लें इन फिल्मों का मजा, माहौल बनाएं ‘रंगीन’
-

Holi 2025: संभल के कार्तिकेय महादेव पर 46 साल में पहली बार मनाई गई होली
-

Holi 2025: किन रंगों से खेलें होली? कौन से रंग चमका देंगे आपके किस्मत के सितारे?
-

Raj Kapoor Holi Party: नीतू कपूर ने दिखाई राज कपूर की होली पार्टी, रंगीन पानी के टैंक में होता था ऐसा काम

