India
oi-Ankur Sharma
Severe Rainfall Alert: कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक इस वक्त मौसम बिगड़ा हुआ है। बुधवार को जमकर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गईं ,जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक इस वक्त कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका व्यक्त की है। उसका कहना है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी बरसात की आशंका है इसलिए उसने अलर्ट जारी किया है।
उत्तर भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान देते हुए, IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।’

‘राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी जिसकी स्पीड 45-50 किमी प्रति घंटा रहेगी। आईएमडी ने यहां पर लोगों को हेल्थ के प्रति सचेत रहने को कहा है। तो वहीं आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में भी भारी बारिश की आशंका है। आदिलाबाद, कुमुराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल और निजामाबाद के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। हैदराबाद, रंगा रेड्डी, मेडचल-मलकाजगिरी के साथ-साथ जगतियाल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मेडक और कामारेड्डी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका (Severe Rainfall Alert)
विकाराबाद, संगारेड्डी, महबूबनगर, वनपार्थी, नारायणपेट, जोगुलम्बा गडवाल, मुलुगु, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यपेट, वारंगल, हनुमाकोंडा, महबूबाबाद, जनगांव, सिद्दीपेट और यदाद्री भुवनगिरी में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है। तो वहीं पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी भारी बारिश के चलते शुक्रवार को कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं।
मुंबई में भारी बारिश की आशंका (Severe Rainfall Alert)
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटों में मुंबई समेत राज्य के कई जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। रायगढ़, ठाणे, नासिक में को येलो अलर्ट जारी है। तो वहीं राजस्थान के जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अलवर में बारिश की आशंका है , जबकि तटीय कर्नाटक, गुजरात राज्य, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में Orange अलर्ट जारी है जबकि असम, मेघालय, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर में ‘येलो अलर्ट’ जारी है।
हिमाचल में रेड अलर्ट (Severe Rainfall Alert)
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश ‘रेड अलर्ट ‘ जारी किया है तो वहीं उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों तक के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर में भी भारी बारिश हो सकती है, यहां के ऊपरी इलाकों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी है।
-

Uttarakhand weather today: भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कब और कहां-कहां, चार धाम यात्रा पर भी ब्रेक
-

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, क्या दिल्ली में भी होगी बरसात?
-

Lord’s Weather: क्या लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए मौसम का हाल
-

Amarnath Yatra 2025: केवल 8 दिन में ही पिघलने लगा शिवलिंग, अमरनाथ यात्रा पर मंडराया संकट! जानिए क्या है कारण?
-

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
-

Uttarakhand weather: मानूसन ने जमकर बरपाया कहर, अतिवृष्टि ने जानिए कहां-कहां मचाई तबाही, फिर अलर्ट जारी
-

MP Weather Alert: 35 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, नदियां उफान पर, गांवों में घुसा पानी
-

हिमाचल प्रदेश जाएगा USDMA का विशेषज्ञ दल, अतिवृष्टि से निपटने के तौर-तरीकों का किया जाएगा अध्ययन
-

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में जारी हुआ रेड अलर्ट, जानिए Weather अपडेट
-

UP rain forecast: अगले 72 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा, जानें ताजा अपडेट
-

BJP President: इस दिग्गज के नाम पर ही क्यों लगी मुहर? संघ और PM Modi दोनों के सहमत होने की ये है इनसाइड स्टोरी
-

आराध्या बच्चन की परवरिश को लेकर अभिषेक बच्चन का बड़ा खुलासा, ऐश्वर्या राय के बारे में बताया ऐसा सच
-

BJP President: हो गया लगभग फाइनल! भाजपा को कब मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष! रेस में ये नाम टॉप पर
-

Opinion Poll: बिहार में किस पार्टी की बन रही सरकार? CM की रेस में कौन सा दिग्गज आगे? हैरान करने वाले नतीजे
-

Salman Khan Marriage: क्या सलमान खान करने वाले हैं शादी? 59 की उम्र में मिली दुल्हन? सामने आया ये सच, मचा बवाल

