RSS Vijayadashami Utsav 2025 Live: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विजयादशमी समारोह गुरुवार 2 अक्टूबर 2025 को नागपुर के रेशमबाग में आयोजित किया जएगा. संघ प्रमुख मोहन भागवत का मुख्य भाषण देंगे. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि हैं. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद बुधवार को ही नागपुर पहुंच गए. बता दें कि संघ का इस बार का विजयादशमी उत्सव खास होने वाला है. आरएसएस इसी साल अपनी स्थापना की 100वीं वर्षगांठ भी मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलक्ष्य में दिल्ली में 1 अक्टूबर 2025 को विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया था.
21000 स्वयंसेवक लेंगे हिस्सा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) 2 अक्टूबर को ही विजयादशमी पर संगठन के शताब्दी समारोह की शुरुआत करेगा. यह कार्यक्रम नागपुर के रेशम बाग मैदान में होगा, जिसमें 21000 स्वयंसेवक भाग लेंगे. विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत सबसे पहले शस्त्र पूजन करेंगे. इसके बाद योग, प्रात्यक्षिक, नियुद्ध, घोष, प्रदक्षिणा का आयोजन किया जाएगा. विजयदशमी उत्सव संघ की देशभर की 83 हजार से अधिक शाखाओं में भी मनाया जाएगा.
विदेशी अतिथि भी होंगे शामिल
आरएसएस के विजयादशमी समारोह में घाना, इंडोनेशिया से भी मेहमान शामिल होंगे. लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलित, दक्षिण भारत की कंपनी डेक्कन समूह से केवी कार्तिक और बजाज समूह से संजीव बजाज को भी आमंत्रित किया गया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने इस उत्सव में विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया है. इसमें घाना, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, यूके, यूएसए शामिल हैं.
October 2, 2025 07:45 IST
RSS Vijayadashami Utsav Live: मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा, साथ में रहे रामनाथ कोविंद
आरएसएस विजयादशमी उत्सव लाइव: आरएसएस का इस बार का खास विजयादशमी उत्सव नागपुर के रेशमबाग में शुरू हो चुका है. मोहन भागवत ने शस्त्र पूजा के साथ की इसकी शरुआत की. इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे. मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहे.
October 2, 2025 07:04 IST
RSS Vijayadashami Utsav Live: पीएम मोदी का संबोधन एक स्वयंसेवक के विचारों की अभिव्यक्ति : दिनेश शर्मा
आरएसएस विजयादशमी उत्सव लाइव: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने प्रेरणादायक बताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन केवल एक नेता का भाषण नहीं, बल्कि एक समर्पित संघ स्वयंसेवक का अपने परिश्रम और विचारों का भावपूर्ण उद्गार था. प्रधानमंत्री का संबोधन न केवल संघ के शताब्दी समारोह का उत्सव था, बल्कि यह देश को एकजुट और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान भी था. दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की प्रमुख बातों पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि संघ की शाखाएं यज्ञ की वेदियों के समान हैं, जो समाज को एकता और समरसता का संदेश देती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कुआं, मंदिर और श्मशान में कोई भेद नहीं होना चाहिए. यह विचार जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषाई पूर्वाग्रहों को नकारता है. संघ और इसके स्वयंसेवक इन भेदभावों के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर रहे हैं.’
October 2, 2025 06:28 IST
RSS Vijayadashami Utsav Live: स्वयंसेवक करेंगे दिल्लीभर में पथ संचलन, आरएसएस शताब्दी वर्ष का होगा आगाज़
आरएसएस विजयादशमी उत्सव लाइव: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी वर्षगांठ पर गुरुवार को राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्वयंसेवक पथ संचलन करेंगे. 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित आरएसएस इस गुरुवार को अपनी 100 वर्ष की यात्रा पूरी कर लेगा. दिल्ली प्रांत इकाई ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘संघ स्थापना दिवस पर इस वर्ष मंडल स्तर पर पथ संचलन किया जाएगा. दिल्ली में यह 346 स्थानों पर आयोजित होगा.’ बयान में कहा गया, ‘पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दस्ता बनाकर बैंड की धुन पर विभिन्न बस्तियों और कॉलोनियों से होकर गुजरेंगे. समाज के सभी वर्ग उनके स्वागत में पुष्पवर्षा करेंगे.’ पथ संचलन के समापन पर वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे. संघ की संगठनात्मक संरचना में सबसे निचली इकाई ‘शाखा’ होती है. मंडल सबसे छोटा सामूहिक स्तर है, जहां शाखाओं की संख्या 3 से 10 तक हो सकती है.
October 2, 2025 06:24 IST
RSS Vijayadashami Utsav Live: संघ के विजयादशमी कार्यक्रम में विदेशी मेहमान आमंत्रित
आरएसएस विजयादशमी उत्सव लाइव: संघ के विजयादशमी उत्सव में लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलित, दक्षिण भारत की कंपनी डेक्कन समूह से केवी कार्तिक और बजाज समूह से संजीव बजाज को भी आमंत्रित किया गया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने इस उत्सव में विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया है. इसमें घाना, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, यूके, यूएसए शामिल हैं.
October 2, 2025 06:23 IST
RSS Vijayadashami Utsav Live: पीएम मोदी ने जारी किया था स्पेशल डाक टिकट
आरएसएस विजयादशमी उत्सव लाइव: PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में बुधवार को नई दिल्ली में कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने कभी कटुता नहीं दिखाई. चाहे प्रतिबंध लगे, या साजिश हुई हो, सभी का मंत्र रहा है कि जो अच्छा है, जो कम अच्छा, सब हमारा है. उन्होंने इस मौके पर RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया. उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक जो लगातार देश सेवा में जुटे हैं. समाज को सशक्त कर रहे हैं, इसकी भी झलक इस डाक टिकट में है. मैं इसके लिए देश को बधाई देता हूं.

