Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, June 30
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Republic Day Celebration LIVE | Republic Day Parade LIVE | गणतंत्र दिवस परेड से पहले वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, शहीदों को दी सलामी, कुछ ही देर में दुनिया देखेगी भारत की ताकत
Hindi News

Republic Day Celebration LIVE | Republic Day Parade LIVE | गणतंत्र दिवस परेड से पहले वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, शहीदों को दी सलामी, कुछ ही देर में दुनिया देखेगी भारत की ताकत

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 26, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:January 26, 2026, 10:14 IST

Republic Day Celebration LIVE: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्‍ट्रीय पर्व के इस मौके पर देश की राजधानी दिल्‍ली के कर्तव्‍य पथ पर भव्‍य झांकियां निकाली जाती हैं, जिनमें विभिन्‍न राज्‍यों का प्रतिनिधित…और पढ़ें

वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, शहीदों को दी सलामी, कुछ देर में परेड

Republic Day Celebration LIVE: कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्‍य परेड का आयोजन किया जाएगा. (फाइल फोटो/PTI)

Republic Day Celebration LIVE: केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के अलग-अलग राज्यों से अल्पसंख्यक मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों को गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए विशेष न्योता भेजा गया है. दिल्ली पहुंचे ये सभी परिवार कर्तव्य पथ पर मौजूद रहेंगे. अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि PM मोदी के निर्देश पर खासतौर पर इन्हें बुलाया गया है और भारत सरकार के विशेष अतिथि हैं. केंद्र सरकार की तरफ से इनके रुकने, रहने और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है. मयूर विहार के होटल क्राउन प्लाजा में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू ने इन परिवारों के साथ बातचीत भी की. देश के अलग-अलग राज्य से आए इन लोगों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम से जो फायदा मिला है, उसकी कहानी भी रिजीजू के साथ साझा की.

दरअसल, ये सभी परिवार अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही NMDFC (नेशनल माइनॉरिटीज डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन) से जुड़े हैं. इस स्कीम के तहत सेल्फ इंप्लायमेंट देने के लिए सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराया जाता है. गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए दिल्ली पहुंचे इन परिवारों ने कहा कि दिल्ली तो पहले कई बार आए हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब परेड देखने के लिए विशेष तौर पर हमें बुलाया गया है. सरकार की तरफ से हमें जो लोन मुहैया कराया गया उससे हमें अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली है.

राष्ट्रपति ने ने वीरता पुरस्कारों को दी मंजूर

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 70 सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं. इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (एक मरणोपरांत सहित), एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 44 सेना पदक (वीरता) (पांच मरणोपरांत सहित), छह नौ सेना पदक (वीरता), और दो वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं. शौर्य चक्र पाने वालों में 21 पैरा (स्पेशल फोर्स) से लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार, 32 असम राइफल्स से मेजर अंशुल बाल्टू, 5 पैरा (स्पेशल फोर्स) से मेजर शिवकांत यादव, 42 राष्ट्रीय राइफल्स से मेजर विवेक मेच, 11 पैरा (स्पेशल फोर्स) से मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह और 6 पैरा (स्पेशल फोर्स) से कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकू शामिल हैं. एक असम राइफल्स से सूबेदार पीएच मोसेस, 4 राष्ट्रीय राइफल्स से बलदेव चंद (मरणोपरांत), 3 असम राइफल्स से राइफलमैन मंगलम सांग वैफेई, और 33 असम राइफल्स से राइफलमैन ध्रुबा ज्योति दत्ता थलसेना से शौर्य चक्र पाने वाले अन्य लोग हैं.

नेवी की महिला अफसरों को भी सम्‍मान

नौसेना की दो महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है. राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और दूसरे जवानों के लिए 301 सैन्य अलंकरणों को भी मंजूरी दी है. इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक, 56 अति विशिष्ट सेवा पदक, नौ युद्ध सेवा पदक, दो बार टू सेना पदक (विशिष्ट), 43 सेना पदक (विशिष्ट), आठ नौसेना पदक (विशिष्ट), 14 वायु सेना पदक (विशिष्ट) और 135 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं. इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों के वितरण को मंजूरी दी. पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री.

January 26, 202610:14 IST

Republic Day Parade LIVE: पीएम मोदी पहुंचे वॉर मेमोरियल, शहीदों को दी सलामी

गणतंत्र दिवस परेड LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को सलामी दी. उन्‍होंने देश की लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी. इस मौके पर उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख भी मौजूद थे.

January 26, 202610:00 IST

Republic Day Celebration LIVE: जयपुर में बच्‍चों ने दो किलोमीटर लंबी रैली निकाली

गणतंत्र दिवस परेड LIVE: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर के रामगंज बाजार में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. हाथों में तिरंगा और सिर पर हिजाब पहने मदरसों व स्कूलों के बच्चों ने करीब दो किलोमीटर लंबी रैली निकाली. पहली कक्षा से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और बैंड वादन के साथ अनुशासित मार्च किया. इस वर्ष राष्ट्रीय चिन्हों की थीम पर बरगद, कमल, अशोक स्तंभ, मोर और बाघ का प्रदर्शन किया गया. बच्चों ने बेटियों की शिक्षा और 12वीं से पहले विवाह न करने का संकल्प लिया. यह आयोजन पिछले 40 वर्षों से निरंतर होता आ रहा है.

January 26, 202609:56 IST

Republic Day Celebration LIVE: बांग्‍लादेश ने भारत को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

गणतंत्र दिवस परेड LIVE: भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर देश-विदेश से बधाई संदेश आ रहे हैं. भारत में बांग्‍लादेश के उच्‍चायुक्‍त रियाज हमिदुल्‍ला ने भी इस मौके पर भारतवासियों को बधाई दी है. मोहम्‍मद यूनुस के सत्‍ता सांभालने के बाद से भारत और बांग्‍लादेश के रिश्‍तों में तल्‍खी आई है. यूनुस की ओर से उकसावे वाले कई कदम उठाए गए हैं.

January 26, 202609:10 IST

Republic Day Celebration LIVE: अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं: मार्को रुबियो

गणतंत्र दिवस परेड LIVE: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता को बधाई दी है. उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट लिखकर कहा, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं. रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती प्रौद्योगिकियों में हमारे करीबी सहयोग से लेकर क्वाड के माध्यम से हमारे बहुस्तरीय जुड़ाव तक, अमेरिका-भारत संबंध हमारे दोनों देशों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए ठोस परिणाम दे रहे हैं. मैं आने वाले वर्ष में अपने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.’ वहीं, रूसी राजदूत और दूसरे रूसी राजनयिकों ने भारत को अलग अलग भाषाओं में दी शुभकामनाएं दी हैं.

January 26, 202608:19 IST

Republic Day Celebration LIVE: पद्मश्री पाकर मेरा जिंदगी भर का सपना सच हो गया: मीर हाजीभाई कासमभाई

गणतंत्र दिवस परेड LIVE: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है. कला, समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को इस वर्ष सम्मानित किया गया है. इस सूची में गुजरात के जूनागढ़ के मशहूर ढोलक वादक मीर हाजीभाई कासमभाई का नाम भी शामिल है. मीर हाजीभाई कासमभाई को कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. पिछले छह दशकों से ढोलक की थाप पर न केवल पूरे देश बल्कि दुनिया भर को झूमाने वाले मीर हाजीभाई कासमभाई ने भारतीय लोकसंगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है. उन्होंने देश-विदेश के अनेक मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर गुजरात और भारत की सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया है. 80 वर्ष की उम्र में पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा होने पर वे भावुक हो गए.

January 26, 202607:33 IST

Republic Day Celebration LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

गणतंत्र दिवस परेड LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई. भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे. विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है.’ भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में राजधानी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन हो रहा है. गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रीय एकता की एक शक्तिशाली प्रतीक है, जो भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करती है. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ. ठीक 76 वर्ष पहले आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह में सुबह 10:30 बजे परेड की शुरूआत होगी, जो करीब 90 मिनट तक चलेगी. परेड की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने से होगी. इसके बाद वह कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर परेड देखने के लिए पहुंचेंगे.

January 26, 202607:27 IST

Republic Day Celebration LIVE: उज्जैन के आर्कियोलॉजिस्ट और मुरादाबाद के किसान को पद्मश्री सम्मान

गणतंत्र दिवस परेड LIVE: केंद्र सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. पद्म श्री पाने वालों में आर्कियोलॉजिस्ट भी शामिल हैं और किसान भी. उज्जैन के वरिष्ठ आर्कियोलॉजिस्ट डॉ. नारायण व्यास और मुरादाबाद के किसान रघुपत सिंह को पद्मश्री दिए जाने की घोषणा हुई है. उज्जैन के वरिष्ठ आर्कियोलॉजिस्ट डॉ. नारायण व्यास ने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती. मैं 2017 से इस सम्मान के लिए कोशिश कर रहा हूं. अब मुझे खुशी है कि यह सम्मान मिला है. हम सालों से पुरातत्व से जुड़े काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, उन्हीं के नाम पर उज्जैन में दौलतगंज चौराहा है. मेरे पिता जी को पुरानी चीजों का काफी शौक था, जिसका असर मुझ पर भी पड़ा. मैंने पुरातत्व में एमए किया. इसके बाद कई जगहों पर घूमने गया. इससे दिलचस्पी और बढ़ गई, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. मेरे पास कमाई का कोई साधन नहीं था, इसलिए मैंने किताब बेचने का काम शुरू किया.

January 26, 202607:25 IST

Republic Day Celebration LIVE: पद्मश्री मिलने पर मशहूर अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने कहा- मेरे लिए खुशी का पल

गणतंत्र दिवस परेड LIVE: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई. इस सूची में पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी का नाम भी शामिल है, जिन्हें कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. पुरस्कार की घोषणा पर प्रसेनजीत चटर्जी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं भारत सरकार का तहे-दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इस पुरस्कार के लिए चुना है. मशहूर कलाकार प्रसेनजीत चटर्जी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं पिछले 40 वर्षों से कला के क्षेत्र में कार्यरत हूं. यह सम्मान मेरे उन सभी साथियों को समर्पित है जो मेरे साथ काम करते हैं और उन दर्शकों को जो मुझे इतना प्यार देते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे इस खबर की बिल्कुल जानकारी नहीं थी. मैं अपने एक नए सिनेमा की रिलीज के सिलसिले में कहीं गया हुआ था, जो कि अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहां मुझे पता चला कि देश का इतना बड़ा सम्मान मुझे मिलने वाला है. मैं एक बार फिर तहे दिल से भारत सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं. यह मेरे लिए और मेरी बंगाली इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी बात है. सबसे बड़ी बात यह है कि राष्ट्रपति के हाथों से मुझे पद्मश्री अवॉर्ड मिलने वाला है.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 26, 2026, 07:20 IST

homenation

वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, शहीदों को दी सलामी, कुछ देर में परेड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article77th Republic Day 2026 LIVE: ‘ब्रह्मोस, आकाश, सूर्यास्त्र’, कर्तव्य पथ पर दिखेंगे सेना के ये हथियार | 77th Republic Day 2026 Live updates Parade Gantantra Diwas Draupadi Murmu, PM Modi 26th January Hindi
Next Article Republic Day: बदलते भारत की झलक! कर्तव्य पथ पर आकाश से अर्जुन तक ‘बैटल एरे’ में दिखी स्वदेशी हथियारों की ताकत | Republic Day 2026 Parade Highlights BrahMos, Akash Arjun Tank suryastra debut Kartavya Path
HawkNews
  • Website

Related Posts

जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए आर्मी चीफ, रेगिस्तान से कश्मीर तक ऑपरेशन को दे चुके अंजाम

June 30, 2026

Pakistan Threatens India: ‘हाथ काट देंगे’, बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी | pakistan threatens india warning over indus waters treaty dispute World news hindi

June 30, 2026

घंटे नहीं, लक्ष्य गिनकर की पढ़ाई! बिना कोचिंग कोडरमा के अमित बने अधिकारी, ये है सीक्रेट

June 30, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,943)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए आर्मी चीफ, रेगिस्तान से कश्मीर तक ऑपरेशन को दे चुके अंजाम

June 30, 2026

Pakistan Threatens India: ‘हाथ काट देंगे’, बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी | pakistan threatens india warning over indus waters treaty dispute World news hindi

June 30, 2026

घंटे नहीं, लक्ष्य गिनकर की पढ़ाई! बिना कोचिंग कोडरमा के अमित बने अधिकारी, ये है सीक्रेट

June 30, 2026

Pakistan Jail Break: जिस जेल में बंद हैं इमरान खान, वहां पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर भागे 14 कैदी | pakistan jail break 14 prisoners escape adiala jail where imran khan is kept World News hindi

June 30, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए आर्मी चीफ, रेगिस्तान से कश्मीर तक ऑपरेशन को दे चुके अंजाम

June 30, 2026

Pakistan Threatens India: ‘हाथ काट देंगे’, बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी | pakistan threatens india warning over indus waters treaty dispute World news hindi

June 30, 2026

घंटे नहीं, लक्ष्य गिनकर की पढ़ाई! बिना कोचिंग कोडरमा के अमित बने अधिकारी, ये है सीक्रेट

June 30, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.