Last Updated:
Rahul Gandhi PM House Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए हमले के विरोध और छात्र आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई शीर्ष नेताओं के साथ पीएम आवास के पास अचानक धरने पर बैठ गए. उन्होंने छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उन्हें मिलने पहुंचे.
कांग्रेस पार्टी ने पीएम आवास पर प्रदर्शन किया.
दिल्ली की सत्ता के सबसे ताकतवर केंद्र यानी 7 लोक कल्याण मार्ग (पीएम आवास) के मुहाने पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के दिग्गजों की पूरी फौज अचानक सड़क पर उतर आई. सभी नेता वहां वहां जमीन पर आ बैठे. जंतर-मंतर पर बेकसूर छात्रों की पीठ पर पड़ी लाठियों की गूंज पीएम आवास तक पहुंची. राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में शीर्ष नेतृत्व ने सीधे हुंकार भरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग उठाई. देखते ही देखते सड़क छावनी में तब्दील हो गई और पुलिस की गाड़ियां दौड़ीं. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खींच-खींचकर बसों में वहां से लेजाया गया.
पीएम आवास पर राहुल गांधी का प्रदर्शन LIVE UPDATES
जितेंद्र सिंह का आरोप- राहुल बात से मुकरे: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अचानक धरने पर बैठने के बाद सरकार ने गृह सचिव गोविंद मोहन के साथ उन्हें बातचीत के लिए भेजा. राहुल गांधी ने शुरुआत में शर्त रखी कि सरकार संसद में NEET और उससे जुड़े आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार हो तो धरना खत्म कर देंगे. सरकार से मंजूरी मिलने पर जब उन्हें चर्चा का आश्वासन दिया गया तो राहुल गांधी अपनी बात से मुकर गए और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की नई मांग जोड़ दी. गृह सचिव के मना करने पर उन्होंने अपनी मर्जी चलाने की बात कही. डॉ. जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के इस रवैये को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया.
कुछ समय पहले, यह ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता, जैसे कि श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी इत्यादि अकस्मात ही अकबर रोड़ के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गयेहैं। सरकार ने इस वरिष्ठ…

