India
oi-Puja Yadav
Rahul
Gandhi
Germany
Speech:
जर्मनी
दौरे
पर
गए
कांग्रेस
नेता
और
लोकसभा
में
नेता
प्रतिपक्ष
राहुल
गांधी
के
एक
बयान
ने
देश
की
राजनीति
में
नया
विवाद
खड़ा
कर
दिया
है।
बर्लिन
में
एक
कार्यक्रम
को
संबोधित
करते
हुए
राहुल
गांधी
ने
कहा
कि
भारत
की
संस्थागत
व्यवस्था
पर
“पूरी
तरह
से
हमला”
किया
जा
रहा
है।
उनके
इस
बयान
के
बाद
भारतीय
जनता
पार्टी
(BJP)
ने
तीखी
प्रतिक्रिया
दी
है
और
कांग्रेस
नेता
पर
विदेश
जाकर
देश
की
छवि
खराब
करने
का
आरोप
लगाया
है।

बर्लिन
में
क्या
बोले
राहुल
गांधी?
सोमवार
को
जर्मनी
की
राजधानी
बर्लिन
में
एक
व्याख्यान
को
संबोधित
करते
हुए
राहुल
गांधी
ने
दावा
किया
कि
भारत
में
लोकतांत्रिक
संस्थाओं
को
कमजोर
किया
जा
रहा
है।
लोकसभा
में
नेता
प्रतिपक्ष
राहुल
गांधी
ने
कहा,
भारत
की
संस्थागत
संरचना
पर
पूर्ण
पैमाने
पर
हमला
हो
रहा
है।
जांच
एजेंसियों
और
संवैधानिक
संस्थाओं
का
राजनीतिक
हथियार
की
तरह
इस्तेमाल
किया
जा
रहा
है।
#WATCH | Berlin, Germany | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “There are millions of people in India who have a completely different vision of the country than the government of India and RSS… This has existed throughout history… Are you going to be ruled by the whims of one… pic.twitter.com/WLEdO0wXub
— ANI (@ANI) December 22, 2025 “>
उन्होंने
आरोप
लगाया
कि
केंद्र
सरकार
ने
प्रवर्तन
निदेशालय
(ED),
केंद्रीय
जांच
ब्यूरो
(CBI)
और
खुफिया
एजेंसियों
को
विपक्ष
के
खिलाफ
इस्तेमाल
किया
है।
राहुल
गांधी
ने
कहा
कि
इन
एजेंसियों
के
पास
BJP
के
खिलाफ
लगभग
कोई
मामला
नहीं
है,
जबकि
विपक्षी
दलों
और
उनके
समर्थकों
पर
लगातार
कार्रवाई
की
जा
रही
है।
‘वोट
चोरी’
और
चुनावी
निष्पक्षता
पर
सवाल
राहुल
गांधी
ने
अपने
भाषण
में
चुनाव
प्रक्रिया
की
निष्पक्षता
पर
भी
सवाल
उठाए।
उन्होंने
आरोप
लगाया
कि
मतदाता
सूची
में
डुप्लीकेट
वोटरों
की
मौजूदगी
को
लेकर
कांग्रेस
ने
चुनाव
आयोग
से
शिकायत
की
थी,
लेकिन
कोई
ठोस
जवाब
नहीं
मिला।
उन्होंने
दावा
किया
कि
कांग्रेस
ने
हरियाणा
विधानसभा
चुनाव
2024
जीता
था
और
महाराष्ट्र
विधानसभा
चुनाव
भी
निष्पक्ष
नहीं
थे।
राहुल
गांधी
ने
कहा,”हमने
प्रेस
कॉन्फ्रेंस
में
सबूतों
के
साथ
दिखाया
है
कि
चुनाव
प्रक्रिया
में
गंभीर
खामियां
हैं,
लेकिन
चुनाव
आयोग
ने
हमारे
सवालों
का
जवाब
नहीं
दिया।”
‘सरकारी
एजेंसियों
पर’
कब्जे
का
आरोप
जर्मनी
के
हर्टी
स्कूल
(Hertie
School)
में
‘Politics
Is
the
Art
of
Listening’
विषय
पर
संवाद
के
दौरान
राहुल
गांधी
ने
कहा
कि
भारत
में
संस्थाओं
पर
कब्जा
किया
जा
रहा
है।
उन्होंने
कहा,
सरकार
संस्थागत
ढांचे
का
इस्तेमाल
राजनीतिक
ताकत
बढ़ाने
के
लिए
कर
रही
है।
अगर
कोई
कारोबारी
कांग्रेस
का
समर्थन
करता
है,
तो
उसे
डराया
जाता
है।
राहुल
गांधी
ने
कहा
कि
भारत
में
दो
अलग-अलग
विचारधाराओं
के
बीच
टकराव
चल
रहा
है।
एक
विचारधारा
यह
मानती
है
कि
भारत
को
एक
व्यक्ति
की
सोच
से
चलाया
जा
सकता
है,
जबकि
दूसरी
यह
मानती
है
कि
भारत
एक
संवाद
है-राज्यों,
भाषाओं
और
विचारों
के
बीच।
उन्होंने
यह
भी
स्वीकार
किया
कि
देश
में
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
के
समर्थक
बड़ी
संख्या
में
हैं,
लेकिन
उतनी
ही
बड़ी
संख्या
में
लोग
उनकी
विचारधारा
से
असहमत
भी
हैं।
BJP
का
तीखा
पलटवार
राहुल
गांधी
के
बयानों
पर
BJP
ने
कड़ी
प्रतिक्रिया
दी
है।
केंद्रीय
राज्य
मंत्री
शोभा
करंदलाजे
ने
कहा
कि
राहुल
गांधी
नेता
प्रतिपक्ष
नहीं,
बल्कि
“एंटी-इंडिया
नेता”
की
तरह
व्यवहार
कर
रहे
हैं।
वह
विदेश
जाकर
देश
के
खिलाफ
बोलते
हैं।
उनका
व्यवहार
अब
भी
एक
बच्चे
जैसा
है,
किसी
जिम्मेदार
नेता
जैसा
नहीं।
BJP
के
राष्ट्रीय
प्रवक्ता
प्रदीप
भंडारी
ने
भी
राहुल
गांधी
पर
हमला
बोला।
उन्होंने
सवाल
किया,
क्या
भारत
से
प्रेम
करने
वाला
व्यक्ति
यह
चाहेगा
कि
देश
असफल
हो?
उन्होंने
सोशल
मीडिया
प्लेटफॉर्म
X
पर
लिखा
कि
राहुल
गांधी
जर्मनी
में
भारत
के
भविष्य
को
लेकर
नकारात्मक
बातें
कर
रहे
हैं।
जर्मनी
के
पांच
दिवसीय
दौरे
पर
राहुल
राहुल
गांधी
इस
समय
पांच
दिवसीय
जर्मनी
दौरे
पर
हैं।
इस
दौरान
वे
थिंक
टैंक्स,
शिक्षण
संस्थानों
और
प्रवासी
भारतीयों
के
साथ
संवाद
कर
रहे
हैं।
हालांकि,
उनके
विदेश
में
दिए
गए
बयानों
को
लेकर
भारत
में
सियासी
घमासान
तेज
हो
गया
है।
जहां
कांग्रेस
इसे
लोकतंत्र
की
रक्षा
का
हिस्सा
बता
रही
है,
वहीं
BJP
इसे
देश
की
छवि
को
नुकसान
पहुंचाने
वाला
कदम
करार
दे
रही
है।
फिलहाल,
जर्मनी
में
दिया
गया
यह
बयान
भारत
की
राजनीति
में
एक
नई
बहस
का
कारण
बन
गया
है,
जिसमें
लोकतंत्र,
संस्थाएं
और
राष्ट्रीय
छवि
जैसे
मुद्दे
केंद्र
में
आ
गए
हैं।
-

Rahul Gandhi: ‘PM मोदी का विजन सही नहीं,संविधान को खत्म करने की साजिश’, जर्मनी में राहुल ने BJP पर लगाए आरोप
-

Rahul Gandhi Prediction: कौन हैं ये खूबसूरत ज्योतिषी, जिसने राहुल के PM बनने के सपने पर की बड़ी भविष्यवाणी?
-

‘प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाइए’, कांग्रेस सांसद ने क्यों की मांग, राहुल गांधी के PM बनाने पर क्या कहा?
-

‘राहुल गांधी 100% बनेंगे PM, पर अमित शाह…’, चौंकाने वाली भविष्यवाणी, इस साल के बाद बन सकेंगे प्रधानमंत्री?
-

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: बना दीजिए प्रियंका गांधी को पीएम : इमरान मसूद
-

राहुल गांधी ने बर्लिन में भाजपा के भारतीय संविधान को खत्म करने के कथित प्रस्ताव की आलोचना की।
-

Maharashtra Civic Polls Results: महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव में महायुति का दबदबा, BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी
-

UP Vidhan Sabha Winter Session: ‘बुलडोजर चलने पर चिल्लाना मत, फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोड़ेंगे’
-

Palakkad Mob Lynching: पलक्कड़ में कथित मॉब लिंचिंग, परिवार की मुआवजे-SC/ST एक्ट के तहत जांच की मांग
-

Kota Neelima: विदेशी फंडिंग के आरोपों पर आगबबूला हुई दिग्गज कांग्रेस नेता की पत्नी, किसे दी चेतावनी?
-

Aaj Ka Taaja Samachar: बीजेपी महात्मा गांधी का अपमान कर रही: सुप्रिया श्रीनेत
-

BJP Chief: नितिन नबीन को मोदी देंगे अगला बड़ा सरप्राइज! राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं, मिल सकता है एक और ताकतवर पद
-

लेफ्टिनेंट कर्नल के घर मिला पैसा ही पैसा, CBI की रेड में करोड़ों का कैश जब्त, ऑफिसर पत्नी पर भी FIR
-

IND vs PAK U19 Live Score: एशिया कप फाइनल में भारत की करारी हार, पाकिस्तान ने जीत ली ट्रॉफी
-

Sameer Minhas Religion: किस जाति से हैं समीर मिन्हास? पाक क्रिकेटर के परिवार के बारे में हर डिटेल

