कांग्रेस ने संचार साथी ऐप पर उठाया सवाल
दिल्ली: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ‘संचार साथी’ पहल पर कहा,”संचार साथी के माध्यम से पूरे देश को एक जासूसी तंत्र में बदला जा रहा है। सरकार ने हर सेलफोन निर्माता और आयातक को कहा कि हर स्मार्टफोन और सेलफोन में संचार साथी ऐप को अनिवार्य तौर से अपलोड करना पड़ेगा। सरकार ने ये भी हिदायत दी है जो मौजूदा स्मार्टफोन है उसमें सॉफ़्टवेयर अपग्रेड के माध्यम से संचार साथी ऐप को अपलोड किया जाए और संचार साथी ऐप को न अमेंड किया जा सकता है न डिलीट किया जा सकता है। तो इसका हर स्मार्टफोन और सेलफोन यूजर्स पर क्या प्रभाव है, अब सरकार हर स्मार्टफोन और सेलफोन यूजर्स के लोकेशन को ट्रैक कर सकती है, सरकार अब आपकी सारी बातचीत सुन सकती है, आपने क्या खरीदा ये पता होगा, फोटो का एक्सेस भी सरकार को होगा…अगर किसी विदेशी हैकर, विदेशी एजेंसी ने संचार साथी ऐप को हैक कर लिया तो सबका डेटा लीक हो जाएगा…ये कौन कानून के तहत किया जा रहा है…मैंने इस पर सरकार से जवाबदेही की मांग की है।”
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ‘संचार साथी’ पहल पर कहा,”संचार साथी के माध्यम से पूरे देश को एक जासूसी तंत्र में बदला जा रहा है। सरकार ने हर सेलफोन निर्माता और आयातक को कहा कि हर स्मार्टफोन और सेलफोन में संचार साथी ऐप को अनिवार्य तौर से अपलोड करना पड़ेगा। सरकार ने… pic.twitter.com/7a1elxmomj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2025 “>

