नई दिल्ली (Dussehra School Holiday 2026). दशहरा का त्योहार नजदीक आते ही स्कूली बच्चों और पेरेंट्स के मन में छुट्टी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्कूल मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को बंद रहेंगे या बुधवार, 21 अक्टूबर को भी छुट्टी मिलेगी? जो परिवार त्योहार पर कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए छुट्टी का स्टेटस जानना बहुत जरूरी है दशहरा यानी विजयादशमी देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस दिन स्कूल, कॉलेज और कई सरकारी ऑफिस में छुट्टी रहती है.
Dussehra 2026 Date: दशहरा कब है?
साल 2026 में विजयादशमी यानी दशहरा 20 अक्टूबर, मंगलवार को है. यह त्योहार नवरात्रि के समापन के साथ मनाया जाता है. देश के ज्यादातर हिस्सों में इस दिन रावण दहन, रामलीला और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. किसी खास स्कूल में छुट्टी की पुष्टि उसके ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर या संबंधित प्रशासन के आदेश से ही होगी.
20 या 21 अक्टूबर: स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है?
Dussehra Holiday In India: दशहरा की छुट्टी कन्फर्म करने के 3 आसान तरीके
- स्कूल का नोटिस देखें: स्कूल की वेबसाइट, पेरेंट्स ऐप या WhatsApp के ऑफिशियल ग्रुप पर छुट्टी की सूचना मिल सकती है.
- चेक करें शिक्षा विभाग की वेबसाइट: राज्य के शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जारी आदेश को प्राथमिकता दें.
- डायरेक्ट स्कूल से पूछें: अगर 20 और 21 अक्टूबर को छुट्टी को लेकर भ्रम है तो स्कूल प्रशासन से पुष्टि कर लें. इससे कोई भी प्लान बनाने में परेशानी नहीं होगी.
क्या 21 अक्टूबर को भी छुट्टी मिल सकती है?
कुछ स्कूलों में लोकल परिस्थितियों, अतिरिक्त अवकाश या एनुअल हॉलिडे कैलेंडर के कारण 21 अक्टूबर को भी छुट्टी हो सकती है. लेकिन इसे पूरे देश के लिए लागू नियम नहीं माना जा सकता. अभिभावकों को स्कूल की तरफ से जारी फाइनल नोटिस का इंतजार करना चाहिए.

