International
oi-Bhavna Pandey
Operation sindoor: भारतीय सेना ने आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) के 9 आतंकी ठिकानों पर “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत तबाह कर दिया है। भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कैंपों और ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया है।
भारत की तीनों सेना के ज्वाइंट “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत की इस एयर स्ट्राइक में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों की भी मौत हुई है। इसमें आतंकी की बहन और उसका साला भी शामिल था जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकी था।

आतंकी के परिवार के सदस्य के 10 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने भी की है। जिसमें ये भी बताया गया है कि भारत में हमले में मारे गए सदस्यों को आज ही दफनाया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का लिया बदला
आतंकी ठिकानों और जैश-ए-मोहत्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार को तबाह कर भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ले लिया है। भारतीय सेना ने पीओके के अलावा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित 4 आतंकी ठिकानों पर भी हवाई हमले तबाह कर दिया है। भारत सरकार ने इस बात की पुष्टि की है इस आतंकी हमले में कोई भी नागरिक नहीं मारा गया है आतंकी और उससे जुड़े लोग मारे गए हैं।
मसूद अजहर के परिवार में हैं कितने सदस्य?
पाकिस्तान के बहावलपुर में 10 जुलाई 1968 जन्में मसूद अजहर जो भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है, उसकी कुल 11 भाई-बहन हैं जिसमें 6 बहनें और 5 भाई है। इसके अलावा मसूद अजहर के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटें और दो बेटियां हैं।
मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) नाम का आतंकी संगठन चलाता है और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार उसके परिवार के 16 सदस्य उसके आतंकी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। जिसमें उसके भाई, साला, बहनोई और भतीजे शामिल हैं।
-

Video:’ऑपरेशन सिंदूर नाम सुन रोई हूं, मोदी ने सुहाग का बदला लिया’, पहलगाम पीड़ितों को अब मिला सुकून
-

Operation Sindoor:’पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था’, पहलगाम के बदले पर बोले विदेश सचिव, Video
-

Operation Sindoor को लेकर ये क्या बोल गए सुपरस्टार रजनीकांत? एयरस्ट्राइक को लेकर कही ऐसी बात
-

‘हम देख रहे हैं’, भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाई पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, बोलीं- ये कायर हरकत
-

Operation Sindoor क्या है? भारत ने पाकिस्तान और POK में कहां-कहां किया धमाका?
-

ऑपरेशन सिंदूर: उरी-पुलवामा से कितना अलग है पहलगाम का बदला, इस बार कैसे की एयर स्ट्राइक?
-

Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तानी फैला रहे फर्जी खबरें, राफेल-MiG को गिराने का दावा निकला झूठा
-

MP News: एयर स्ट्राइक पर सीएम मोहन यादव का बयान: “ये न्याय है, अब आतंकियों के चेहरे पर खौफ दिखना चाहिए”
-

Pahalgam Terror Attack Timeline: पहलगाम अटैक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, जानें कब क्या हुआ? पूरी टाइमलाइन
-

Operation Sindoor Live: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सेना ने दिए अपडेट, ‘किसी भी सैन्य ठिकानों को नहीं बनाया गया निशाना’
-

भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया
-

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया

