Last Updated:
Ajit Doval Wang Yi Meeting: एलएसी पर तनातनी को खत्म करने के लिए भारत और चीन के बीच एक बार फिर उच्चस्तरीय वार्ता होने जा रही है. एनएसए अजीत डोभाल 24 अगस्त को बीजिंग के दौरे पर रहेंगे. वे चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ 25वें दौर की स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव वार्ता में शामिल होंगे.
अजीत डोभाल चीन के दौरे पर जा रहे हैं. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग पहुंच रहे हैं. वे चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ 25वें दौर की स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव स्तर की अहम बातचीत में हिस्सा लेंगे. दोनों देशों के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव घटाने और सीमा से जुड़े मुद्दों का स्थायी समाधान तलाशने के लिए यह बातचीत मंगलवार को होगी.
About the Author
Rakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें

