Last Updated:
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, एमपी और गुजरात की खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख घोषित की दी है. इन सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होगा. इनमें एक सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट भी है.
भारत निर्वाचन आयोग ने एमपी, बिहार और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है.
भारतीय चुनाव आयोग ने कई राज्यों में खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है. आयोग ने एमपी, बिहार और गुजरात की सीटों के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की है. इस दिन तीनों राज्यों में खाली हुई विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. जबकि मतों की गणना 3 जुलाई को होगी.
भारत निर्वाचन आयोग ने तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया है. ये तीनों सीटें बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट है. यहां उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई 2026 को होगा. इसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है.
इन सीटों में बिहार की बांकीपुर सीट काफी महत्वपूर्ण है और यहां बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीट पर प्रशांत किशोर ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वहीं बीजेपी भी इस सीट पर अपना पुरजोर दम लगाएगी क्योंकि यह बीजेपी की पुरानी सीट है.
आयोग ने उपचुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.
- 6 जुलाई को बाय-इलेक्शन का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
- 13 जुलाई तक चुनाव के लिए आवेदन किया जा सकेगा.
- 14 जुलाई को आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी.
- अगर कोई आवेदक अपना नाम वापस लेना चाहता है तो वह 16 जुलाई तक ले सकेगा.
- 30 जुलाई गुरुवार को उपचुनावों के लिए तीनों विधानसभाओं में मतदान होगा.
- 3 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी.
इन तीनों सीटों में बिहार की बांकीपुर सीट काफी महत्वपूर्ण है. यह विधानसभा सीट वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. नितिन इस सीट पर पांच बार विधायक रहे हैं और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं. इस सीट पर इस बार प्रशांत किशोर की एंट्री से मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है.
दूसरी सीट मध्य प्रदेश की दतिया सीट है. यह सीट राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) की अयोग्यता (डिसक्वालिफिकेशन) के बाद खाली हुई थी.
वहीं तीसरी सीट गुजरात की मांजलपुर असेंबली है. यह सीट विधायक योगेशभाई नरनदास पटेल (Yogeshbhai Narandas Patel) के निधन के बाद खाली हो गई थी. इसी सीट को अब उपचुनाव के माध्यम से भरा जाएगा.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

