Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 5
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Nep Row,मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर मत फेंको… तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने धर्मेंद्र प्रधान को क्यों चेताया? – stalin warn dharmendra pradhan over nep row do not throw stones at beehive
Hindi News

Nep Row,मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर मत फेंको… तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने धर्मेंद्र प्रधान को क्यों चेताया? – stalin warn dharmendra pradhan over nep row do not throw stones at beehive

HawkNewsBy HawkNewsFebruary 22, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
चेन्नै : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्र सरकार और तमिलनाडु में डीएमके के बीच भाषा विवाद जारी है। शुक्रवार को यह तब और गहरा गया जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दक्षिणी राज्य को राजनीति से ऊपर उठने के लिए कहा। धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर डीएमके ने पलटवार करते हुए कहा कि वह अपनी दो-भाषा नीति से पीछे नहीं हटेगी। डीएमके ने केंद्र सरकार को आगाह किया कि वह मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर नहीं फेंके।धर्मेंद्र प्रधान ने तमिलनाडु में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधा। उन्होंने उन पर राजनीतिक अजेंडे को बनाए रखने के लिए प्रगतिशील सुधारों को खतरे के रूप में पेश करने का आरोप लगाया।

स्टालिन ने दी चेतावनी

इसके जवाब में डीएमके ने संकेत दिया कि तमिलनाडु से केंद्रीय निधियों में से इसका हिस्सा देने के बदले हिंदी को शामिल करते हुए तीन-भाषा नीति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने के लिए कहा जा रहा है। डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने कहा कि जब तक वह और उनकी पार्टी मौजूद है, वह तमिल भाषा, राज्य और उसके लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि की अनुमति नहीं देंगे।

तमिलनाडु के लिए संवेदनशील विषय

हिंदी को कथित तौर पर थोपना तमिलनाडु में एक संवेदनशील विषय रहा है। डीएमके ने 1965 में बड़े पैमाने पर हिंदी विरोधी आंदोलन का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। इस आंदोलन के दौरान कई तमिल समर्थक कार्यकर्ताओं ने भाषा थोपे जाने के खिलाफ अपनी जान दे दी थी और इनमें से ज्यादातर ने आत्मदाह कर लिया था। मुख्य विपक्षी दल एआईडीएमके ने भी एनईपी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा।

धर्मेंद्र प्रधान ने स्टालिन को लिखे पत्र में कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर छात्रों के हितों के बारे में सोचना चाहिए। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उन्हें लाभ होगा। शिक्षा मंत्री स्टालिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गए पत्र का जवाब दे रहे थे। स्टालिन ने अपने पत्र में कहा कि केंद्र प्रायोजित दो पहलों समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) और पीएम श्री स्कूल को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) से जोड़ना मौलिक रूप से अस्वीकार्य है।

धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा

प्रधान ने स्टालिन को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र मोदी सरकार के प्रचारित सहकारी संघवाद की भावना का पूर्ण खंडन है। इसलिए, राज्य के लिए एनईपी 2020 को अदूरदर्शी दृष्टि से देखना और अपने राजनीतिक एजेंडे को बनाए रखने के लिए प्रगतिशील शैक्षिक सुधारों को खतरे में डालना अनुचित है।’

आमने-साने स्टालिन और केंद्र

तमिलनाडु और केंद्र सरकार राज्य में नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन को लेकर आमने-सामने हैं। डीएमके सरकार ने शिक्षा मंत्रालय पर महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए धन रोकने का आरोप लगाया है। मंत्री ने लिखा, ‘राजनीतिक कारणों से एनईपी 2020 का लगातार विरोध तमिलनाडु के छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को इस नीति के प्रदान किए जाने वाले अपार अवसरों और संसाधनों से वंचित करता है। नीति को लचीला बनाया गया है, जिससे राज्यों को अपनी विशिष्ट शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप इसके कार्यान्वयन को अनुकूलित करने की अनुमति मिलती है।’

‘राजनीतिक मतभेदों से उठें ऊपर’

प्रधान ने तमिलनाडु के तीन-भाषा फॉर्मूले के विरोध पर स्पष्ट किया कि नीति किसी भी भाषा को थोपने की वकालत नहीं करती है। उन्होंने कहा, ‘कई गैर-भाजपा राज्यों ने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद एनईपी की प्रगतिशील नीतियों को लागू किया है। इसलिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठें और हमारे छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए मामले को समग्र रूप से देखें।’

‘राजनीति कौन कर रहा?’

इसका जवाब देते हुए स्टालिन ने कहा कि प्रधान ने शिक्षा विभाग के लिए 2,152 करोड़ रुपये के कोष से जुड़ी राज्य के अनुरोध का जवाब तमिलनाडु को शिक्षा में राजनीति न करने के लिए कहकर दिया है। स्टालिन ने कहा, ‘शिक्षा में राजनीति कौन कर रहा है – आप या हम? क्या यह ब्लैकमेल है कि निधि केवल तभी जारी की जाएगी जब तीन भाषा नीति स्वीकार की जाएगी, क्या यह राजनीति नहीं है? क्या एनईपी के नाम पर हिंदी थोपना राजनीति नहीं है? क्या बहुभाषी और बहुलतावादी देश को एक-भाषा वाले देश और एक राष्ट्र में बदलना राजनीति नहीं है? क्या किसी योजना के लिए निर्धारित निधि को दूसरी योजना को लागू करने के ‘शर्त’ के रूप में बदलना राजनीति नहीं है।’

‘मैं केंद्र को देता हूं चेतावनी’

कुड्डालोर जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा, ‘मैं केंद्र को चेतावनी देता हूं, मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर नहीं फेंके। तमिलों की अनूठी लड़ाई की भावना को देखने की आकांक्षा मत करो। जब तक मैं और द्रमुक मौजूद हैं, तमिल, तमिलनाडु और उसके लोगों के खिलाफ किसी भी गतिविधि को राज्य में चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’ उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि राज्य केवल दो भाषा नीति का पालन करेगा, यानी तमिल और अंग्रेजी।

इस राजनीतिक टकराव के बीच भाजपा की राज्य इकाई ने मुख्यमंत्री के खिलाफ ऑनलाइन गेटआउट स्टालिन अभियान भी शुरू किया। हालांकि भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई की पहल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर द्रमुक सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करना था, लेकिन अभियान के शीर्षक का चयन एनईपी और भाषा विवाद से उपजा प्रतीत होता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleSalman Rushdie की एक आंख फोड़ने वाला Hadi Matar कौन? क्या अब जेल में कटेंगे 25 साल? जानें | Who is Hadi Matar attacked on Salman Rushdie gouged out one eye Know court decision Hindi News
Next Article जिस IIT में पढ़े उसी ने रगड़ दिया! एग्‍जाम में पूछा- मन की बात सुनना चाहते हैं केजरीवाल, लेकिन प्रचार में उड़ाया पैसा….
HawkNews
  • Website

Related Posts

Hormuz Crisis | Indian Ship Hormuz Crisis | होर्मुज में अमेरिका और ईरान खूब दाग रहे थे बम, तब कैसे सुरक्षित निकल आए भारत के 60 जहाज? सरकार ने बताया आज

August 5, 2026

चॉल से 2 घरों तक! 14 साल की उम्र में खरीदा पहला घर | Mahima Makwana Inspiring Story

August 5, 2026

‘मुझे बच्चा चाहिए’, बिना शादी के मां बनना चाहती हैं Amrapali Dubey, ‘निरहुआ’ के उड़े होश, क्या कहा एक्ट्रेस ने | amrapali dubey said i want child become mother without marriage nirahua is shocked

August 5, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,785)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Hormuz Crisis | Indian Ship Hormuz Crisis | होर्मुज में अमेरिका और ईरान खूब दाग रहे थे बम, तब कैसे सुरक्षित निकल आए भारत के 60 जहाज? सरकार ने बताया आज

August 5, 2026

चॉल से 2 घरों तक! 14 साल की उम्र में खरीदा पहला घर | Mahima Makwana Inspiring Story

August 5, 2026

‘मुझे बच्चा चाहिए’, बिना शादी के मां बनना चाहती हैं Amrapali Dubey, ‘निरहुआ’ के उड़े होश, क्या कहा एक्ट्रेस ने | amrapali dubey said i want child become mother without marriage nirahua is shocked

August 5, 2026

Morbi Viral Video: कुएं में अचानक उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें, क्या आने वाला है भूकंप? विशेषज्ञ ने बताया सच

August 5, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Hormuz Crisis | Indian Ship Hormuz Crisis | होर्मुज में अमेरिका और ईरान खूब दाग रहे थे बम, तब कैसे सुरक्षित निकल आए भारत के 60 जहाज? सरकार ने बताया आज

August 5, 2026

चॉल से 2 घरों तक! 14 साल की उम्र में खरीदा पहला घर | Mahima Makwana Inspiring Story

August 5, 2026

‘मुझे बच्चा चाहिए’, बिना शादी के मां बनना चाहती हैं Amrapali Dubey, ‘निरहुआ’ के उड़े होश, क्या कहा एक्ट्रेस ने | amrapali dubey said i want child become mother without marriage nirahua is shocked

August 5, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.