Last Updated:
NEET UG Paper Leak LIVE Updates: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में एनटीए को भंग करने और CBI जांच की मांग पर अहम सुनवाई होगी. वहीं, गिरफ्तार आरोपी मनीषा वाघमारे और प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को आ…और पढ़ें

NEET Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होगी
नई दिल्ली (NEET UG Paper Leak LIVE Updates). नीट यूजी पेपर लीक मामले में आज का दिन बहुत निर्णायक होने वाला है. देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में आज इस महा-घोटाले को लेकर अहम सुनवाई होनी है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी, जिसमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को पूरी तरह भंग करने और पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं पर विचार किया जाएगा. 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर आज कोर्ट के रुख पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं.

