फिर यहां से मिली लीड के आधार पर इसी दिन गुवाहाटी में एक अन्य अभियान में दूसरी कार्रवाई करते हुए असम-मिजोरम बॉर्डर पर एसयूवी के स्पेयर टायर के अंदर सात किलो 480 ग्राम मेथ गोलियों को बरामद किया गया। एक शख्स को पकड़ा भी गया। इस तरह से एनसीबी ने यहां दो अभियानों में 88 करोड़रुपयेकी गोलियां जब्त की। एक अन्य मामले को लेकर एनसीबी मिजोरम सरकार के आबकारी विभाग से एक मामले की जांच भी अपने हाथों में ले रही है।
पाकिस्तान से क्या कनेक्शन?
जबकि बीएसएफ की कार्रवाई भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पंजाब के फाजिल्का जिले में हुई। मिले इनपुट के आधार पर 15-16 मार्च की आधी रात के बाद 2:40 बजे की गई इस कार्रवाई में पाकिस्तानी बॉर्डर से लगते पंजाब के फाजिल्का जिले के धानी नाथा सिंह वाला गांव के एक खेत से हेरोइन से भरे 10 पैकेट बरामद किए गए। इनमें पांच किलो 730 हेरोइन पैक थी। मिले इनपुट के आधार पर बीएसएफ ने इन्हें बरामद किया। 2023 के बाद यह सबसे बड़ी बरामदगी है। सूत्रों ने बताया कि हेरोइन के इन पैकेट को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से बॉर्डर से लगते पंजाब के इस गांव के खेत में गिराया गया था। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान उड़ गया और हेरोइन से भरे पैकेट यहां छोड़ गया। जिसका इनपुट बीएसएफ को मिल गया।

