Last Updated:
Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी का अब पूरी तरह से कायाकल्प होने जा रहा है. सरकार ने मूसी नदी को पुनर्जीवित करने और इसे एक विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट के रूप में विकसित करने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. कभी प्रदूषण और गंदगी की मार झेल रही इस नदी को साफ कर लंदन की टेम्स और साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर संवारने की तैयारी है.
आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ नई सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी
यह प्रोजेक्ट केवल नदी के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है बल्कि इसके जरिए हैदराबाद के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी. इसके अलावा भारी बारिश के दौरान शहर को जलभराव से बचाने के लिए पुख्ता बाढ़ नियंत्रण तंत्र तैयार होगा. नदी किनारे खूबसूरत वॉकिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, ग्रीनरी और पब्लिक प्लाजा बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को शुद्ध हवा और टहलने की बेहतरीन जगह मिलेगी. इस परियोजना का सबसे बड़ा केंद्र बापू घाट होगा. यहां गांधी सरोवर नाम से एक खास सांस्कृतिक और अनुभवात्मक केंद्र बनाया जाएगा. इसमें महात्मा गांधी को समर्पित स्टैच्यू ऑफ पीस, एक आधुनिक संग्रहालय, वेलनेस विलेज और तेलंगाना की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए हैंडलूम सेंटर स्थापित होगा.
पर्यटन, कनेक्टिविटी और रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार
About the Author
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ें

