Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, June 15
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Marco Rubio India Visit LIVE | S Jaishankar Meet Rubio | India USA News | भारत-USA का संबंध दुनिया पर असर डालता है – जयशंकर; रुबियो ने कही बड़ी बात
Hindi News

Marco Rubio India Visit LIVE | S Jaishankar Meet Rubio | India USA News | भारत-USA का संबंध दुनिया पर असर डालता है – जयशंकर; रुबियो ने कही बड़ी बात

HawkNewsBy HawkNewsMay 24, 2026No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Marco Rubio India Visit LIVE: अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कहा कि भारत के साथ संबंध हिंद-प्रशांत के लिए वाशिंगटन के नजरिए का आधार बना हुआ है. उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में दोनों देश रिश्तों के विकास और मजबूती को लेकर कुछ रोमांचक और नई घोषणाएं करेंगे. नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के सपोर्ट एनेक्स भवन के उद्घाटन से पहले सभा को संबोधित करते हुए मार्को रुबियो ने इंडो-पैसिफिक रणनीति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, ‘यह भारत और अमेरिका के बीच इस महत्वपूर्ण रिश्ते के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. दोनों देशों के बीच संबंध इंडो-पैसिफिक को लेकर हमारी रणनीति की आधारशिला हैं.’ रविवार 24 मई 2026 को मार्को रुब‍ियो और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच अहम बैठक होने वाली है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई फैसले लिए जा सकते हैं.

रुबियो ने याद किया कि जनवरी 2025 में अमेरिकी विदेश सचिव पद की शपथ लेने के बाद उनकी पहली बड़ी बैठक वॉशिंगटन डीसी में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक थी, जिसमें भारत भी शामिल था. क्वाड बैठक के तुरंत बाद भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर और रुबियो की मुलाकात भी हुई थी. यह न केवल रुबियो, बल्कि दूसरे कार्यकाल में ट्रंप प्रशासन की भी पहली प्रमुख विदेश नीति बैठक थी. रुबियो ने कहा, ‘बहुत से लोग यह नहीं जानते कि शपथ लेने के तुरंत बाद मैं विदेश विभाग पहुंचा और मेरी पहली आधिकारिक बैठक क्वाड की थी. हमने इसे दोबारा जारी रखने का फैसला किया और इस बार इसे यहां आयोजित किया. हम ऐसा सिर्फ क्वाड ढांचे के प्रति प्रतिबद्धता के कारण नहीं कर रहे, बल्कि इसलिए भी कि यह अमेरिका की इंडो-पैसिफिक नीति में भारत की अहम भूमिका का ठोस संकेत है.’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध भी भारत-अमेरिका रिश्तों को और मजबूत कर रहे हैं.

मार्को रुबियो ने कहा पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप के बीच संबंध पहले कार्यकाल से ही मजबूत रहे हैं, जब राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का अवसर मिला था. यह रिश्ता अब दूसरे कार्यकाल में भी जारी है और दोनों नेताओं के बीच गहरा जुड़ाव साफ दिखाई देता है. ये दोनों गंभीर नेता हैं, जो केवल अल्पकालिक नहीं बल्कि दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी कई ऐसे क्षेत्रों में गहरी हुई है, जो अक्सर सुर्खियों में नहीं आते, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण और स्थायी हैं. रुबियो ने बताया कि व्यापारिक संबंधों का विस्तार हुआ है और भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सैन्य अभ्यासों के जरिए सुरक्षा साझेदारी भी मजबूत हुई है. इसके अलावा एक व्यवस्थित और सुरक्षित कांसुलर व्यवस्था इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए जरूरी है. इसी उद्देश्य से हम ‘अमेरिका फर्स्ट’ वीजा शेड्यूलिंग टूल शुरू कर रहे हैं, जो व्यापारिक पेशेवरों को प्राथमिकता देगा. अपने संबोधन के अंत में रुबियो ने भारत-अमेरिका साझेदारी को बेहद अहम बताया. उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से है.

Marco Rubio India Visit LIVE: यह हमारे सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों में से एक है – रुबियो

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘हमारे पास चर्चा करने और साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत कुछ है. हम दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और यही अपने आप में असाधारण सहयोग की मजबूत नींव है. हमारे इतने साझा हित हैं कि हमारे लिए अपने संबंधों को लगातार आगे बढ़ाना पूरी तरह से स्वाभाविक है. यह रिश्तों को बहाल करने या फिर से जीवंत करने का मामला नहीं है. मैंने लोगों को इस तरह की शब्दावली इस्तेमाल करते देखा है. यह उस मजबूत और ठोस रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने का मामला है, जो पहले से मौजूद है. यह हमारे सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों में से एक है और दुनिया की सबसे अहम साझेदारियों में भी शामिल है.’

Marco Rubio India Visit LIVE: यह संबंध केवल बहाल करने का नहीं, बल्कि लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास – रुबियो

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. बैठक के दौरान मार्को रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को विशेष बताते हुए कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी इस रिश्ते को अलग पहचान देती है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और यह संबंध केवल बहाल करने का नहीं, बल्कि लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास है. बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. बातचीत को भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

Marco Rubio India Visit LIVE: जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच आज की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है -:

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा.
रक्षा सहयोग और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा.
व्यापार और निवेश समझौते.
ऊर्जा सुरक्षा और अमेरिकी ऊर्जा आपूर्ति.
क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन सहयोग.
QUAD सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा.
पश्चिम एशिया और वैश्विक हालात.
टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और शिक्षा सहयोग.
वीजा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के मुद्दे.

Marco Rubio India Visit LIVE: मार्को रुबियो का भारत में आज क्‍या है शेड्यूल?

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं. रविवार को उनका दूसरा दिन है. आज भी उनका कार्यक्रम काफी व्‍यस्‍त है.

अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का 24 मई 2026 का सार्वजनिक कार्यक्रम -:

सुबह 11:30 बजे: नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे.
दोपहर 12:00 बजे: डॉ. एस. जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे.
दोपहर 12:30 बजे: डॉ. एस. जयशंकर के साथ वर्किंग लंच में शामिल होंगे.
शाम 6:30 बजे: नई दिल्ली में Freedom 250 Independence Day Reception कार्यक्रम में संबोधन देंगे.

Marco Rubio India Visit LIVE: रूसी तेल पर प्रतिबंध भारत को टार्गेट कर नहीं लगाया गया – रुबियो

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने वैश्विक तेल कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसका गैरकानूनी नियंत्रण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति के लिए गंभीर खतरा बन गया है. सीएनएन-न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में रुबियो ने ईरान की कार्रवाई को अवैध और आपराधिक करार दिया. रुबियो ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति का अहम मार्ग है और इस क्षेत्र में अस्थिरता का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान की गतिविधियों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं. भारतीय कंपनियों द्वारा रूसी तेल खरीद पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर रुबियो ने स्पष्ट किया कि ये कदम भारत को निशाना बनाकर नहीं उठाए गए थे. उन्होंने कहा कि यह नीति रूस पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन युद्ध की कीमत चुकाने को मजबूर करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा थी. रुबियो ने कहा, ‘रूसी तेल का मुद्दा कभी विशेष रूप से भारत के खिलाफ नहीं था. भारत सिर्फ रूसी तेल का एक बड़ा खरीदार था, इसलिए वह इस व्यापक नीति के दायरे में आ गया.’ उन्होंने संकेत दिया कि वाशिंगटन भारत के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को महत्व देता है और दोनों देशों के बीच सहयोग आगे भी जारी रहेगा.

Marco Rubio India Visit LIVE: रुबियो की भारत यात्रा से अमेरिकी विश्‍लेषक गदगद

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio के भारत दौरे को लेकर साउथ एशिया मामलों के विश्लेषक Michael Kugelman ने इसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिए बेहद अहम क्षण बताया है. वॉशिंगटन डीसी से प्रतिक्रिया देते हुए कुगेलमैन ने कहा कि लंबे समय बाद रुबियो जैसे किसी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी का भारत दौरा हो रहा है, जो दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों की गहराई को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि रुबियो का भारत आकर क्वाड बैठक में हिस्सा लेना इस बात का संकेत है कि ट्रंप प्रशासन इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में क्वाड की भूमिका को गंभीरता से ले रहा है. कुगेलमैन के मुताबिक, यह यात्रा अमेरिका की उस रणनीति को भी मजबूत करती है, जिसमें भारत को इंडो-पैसिफिक नीति का केंद्रीय साझेदार माना जाता है. विश्लेषक ने उम्मीद जताई कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump इस वर्ष के अंत में भारत यात्रा कर सकते हैं और संभावित क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि अब निगाह इस बात पर रहेगी कि रुबियो के बयानों के बाद ट्रंप प्रशासन इंडो-पैसिफिक रणनीति पर कितना सक्रिय फॉलो-अप करता है.

Marco Rubio India Visit LIVE: भारत-अमेरिका मिलकर वैश्विक भलाई के लिए काम करते रहेंगे – पीएम मोदी

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो शनिवार को पहली बार आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे. कोलकाता से नई दिल्ली पहुंचने के बाद रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि मार्को रुबियो ने पीएम मोदी को कई क्षेत्र में आपसी सहयोग में लगातार हो रही प्रगति के बारे में जानकारी दी. रुबियो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से पीएम मोदी को जल्द ही व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया. रुबियो के साथ इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो का स्वागत करके खुशी हुई. हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही तरक्की और क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. भारत और अमेरिका दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.’

Marco Rubio India Visit LIVE: अमेरिकी दूतावास में नए काउंसलर विंग का उद्घाटन

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: मार्को रुबियो ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में नए काउंसलर विंग का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह नई सुविधा वीज़ा आवेदनों की अधिक सख्त जांच, प्रोसेसिंग और स्क्रीनिंग के लिए आवश्यक ढांचा उपलब्ध कराएगी, जिससे अमेरिकी सीमाओं की सुरक्षा और मजबूत होगी. रुबियो ने कहा कि हर वीजा निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होता है और दूतावास में कार्यरत अमेरिकी अधिकारी अमेरिका के हितों और राष्ट्रपति Donald Trump की अमेरिका फर्स्ट विदेश नीति को आगे बढ़ाने में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे हैं.

Marco Rubio India Visit LIVE: रुबियो और एस. जयशंकर के बीच आज अहम बैठक

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार दोनों नेताओं की मुलाकात सुबह 11:30 बजे होगी, जिसमें भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. बैठक के बाद दोनों नेता मीडिया को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि वार्ता में क्षेत्रीय सुरक्षा, तकनीकी सहयोग और आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर रहेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article:एक छोटी Alto से शुरू हुआ Travel Career | Himachali Traveller | DK Thakur
Next Article Quetta Explosion: क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, ब्लास्ट के बाद दनादन चलीं गोलियां, वीडियो वायरल | Balochistan Terror Attack: Train Derails After Powerful Blast Near Quetta’s Chaman Phatak
HawkNews
  • Website

Related Posts

Aaj Ka Mausam: UP से लेकर कश्मीर तक बादल मचाएंगे तूफान, दिल्ली में आंधी-पानी का अलर्ट, IMD ने क्या कहा? | Aaj Ka Mausam, 15 June 2026: IMD Weather Forecast Today, Heavy Rain Expected in Delh UP-Bihar, JK 12 States hindi

June 15, 2026

OPINION: अनजान पार्टी में क्‍यों गया टीएमसी का बागी गुट? वो पैंतरा ज‍िससे ममता भी सुकून में होंगी

June 15, 2026

विश्व कप के विस्तार पर अपनी टिप्पणियों के कारण यूईएफए अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफ़ेरिन आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। | विश्व कप के विस्तार पर टिप्पणी के लिए यूईएफए अध्यक्ष सेफेरिन की आलोचना हुई

June 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,587)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Aaj Ka Mausam: UP से लेकर कश्मीर तक बादल मचाएंगे तूफान, दिल्ली में आंधी-पानी का अलर्ट, IMD ने क्या कहा? | Aaj Ka Mausam, 15 June 2026: IMD Weather Forecast Today, Heavy Rain Expected in Delh UP-Bihar, JK 12 States hindi

June 15, 2026

OPINION: अनजान पार्टी में क्‍यों गया टीएमसी का बागी गुट? वो पैंतरा ज‍िससे ममता भी सुकून में होंगी

June 15, 2026

विश्व कप के विस्तार पर अपनी टिप्पणियों के कारण यूईएफए अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफ़ेरिन आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। | विश्व कप के विस्तार पर टिप्पणी के लिए यूईएफए अध्यक्ष सेफेरिन की आलोचना हुई

June 14, 2026

aaj ka dhanu rashifal 15 june 2026 big profit in business and career growth today

June 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Aaj Ka Mausam: UP से लेकर कश्मीर तक बादल मचाएंगे तूफान, दिल्ली में आंधी-पानी का अलर्ट, IMD ने क्या कहा? | Aaj Ka Mausam, 15 June 2026: IMD Weather Forecast Today, Heavy Rain Expected in Delh UP-Bihar, JK 12 States hindi

June 15, 2026

OPINION: अनजान पार्टी में क्‍यों गया टीएमसी का बागी गुट? वो पैंतरा ज‍िससे ममता भी सुकून में होंगी

June 15, 2026

विश्व कप के विस्तार पर अपनी टिप्पणियों के कारण यूईएफए अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफ़ेरिन आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। | विश्व कप के विस्तार पर टिप्पणी के लिए यूईएफए अध्यक्ष सेफेरिन की आलोचना हुई

June 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.