Entertainment
oi-Samridhi Arora
Laapataa Ladies: किरण राव की फिल्म “लापता लेडीज़” पिछले साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिले थे और हाल ही में आइफा अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया। लेकिन अब फिल्म की कहानी पर चोरी करने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि किरण राव की इस फिल्म की कहानी 2019 में आई अरबी फिल्म “बुर्का सिटी” से मिलती-जुलती है।
हाल ही में “बुर्का सिटी” की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिससे यह बहस छिड़ गई कि “लापता लेडीज़” पूरी तरह से ओरिजिनल नहीं है। वायरल वीडियो में दिखाया गया कि “बुर्का सिटी” की कहानी एक नवविवाहित व्यक्ति के बारे में है, जो अपनी पत्नी को ढूंढने में लगा है। गलती से उसकी असली पत्नी किसी और महिला से बदल जाती है, जो बुर्का पहने होती है।

अगर फिल्म की क्लिप को ध्यान से देखें तो इस फिल्म की कहानी और “लापता लेडीज़” के बीच कई सारी समानताएँ नजर आ रही हैं। किरण राव की फिल्म भी गलत पहचान और खोई हुई दुल्हनों की थीम पर आधारित है। जिसको उसको पति खोजने की तलाश में रहता है।
ये भी पढ़ें: आमिर खान की एक्स वाइफ की फिल्म की जबरदस्त चर्चा! जानिये लोगों को कैसी लगी laapata Ladies
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने लिखा, “बॉलीवुड में कुछ भी ओरिजिनल नहीं होता। सारी फिल्में कहीं न कहीं से कॉपी होती हैं और फिर उन्हें अपने नाम से रिलीज़ कर दिया जाता है।” दूसरे ने कहा, “भारत में प्लेज़रिज़्म (कहानी चोरी) कोई नई बात नहीं है।” वहीं, एक और यूज़र ने लिखा, “मुझे लगा था कि यह फिल्म ओरिजिनल है, लेकिन कम से कम इसमें ‘सजनी रे’ जैसा खूबसूरत गाना मिला।”
Kiran Raos Lapata Ladies, Indias official entry to the Oscars and projected as an original work, actually seems heavily inspired by a 2019 short film titled Burqa City.
Set in Middle East, the 19 min film follows a newlywed man whose wife gets exchanged due to identical… pic.twitter.com/b7GcHN2MmI
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) March 31, 2025 “>
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
“लापता लेडीज़” 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी 2001 के ग्रामीण भारत में सेट है, जहाँ ट्रेन यात्रा के दौरान दो दुल्हनें गलती से आपस में बदल जाती हैं। इसके बाद उनके असली पतियों को अपनी-अपनी दुल्हन की तलाश करनी पड़ती है, जिससे कई दिलचस्प घटनाएँ होती हैं।
फिल्म की उपलब्धियाँ
“लापता लेडीज़” आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। किरण राव ने “धोबी घाट” के बाद इस फिल्म से निर्देशन में वापसी की। इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2023 में प्रदर्शित किया गया था, जहाँ इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिली। कई बॉलीवुड सितारों, जैसे आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और विजय वर्मा ने इस फिल्म की तारीफ की।
क्या “लापता लेडीज़” ऑस्कर तक जाएगी?
इस विवाद के बावजूद, फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। “लापता लेडीज़” को भारत की ओर से ऑस्कर 2025 में “बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म” कैटेगरी के लिए आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया। अब सवाल यह है कि क्या यह विवाद फिल्म की ऑस्कर यात्रा पर असर डालेगा या यह फिल्म अपनी अलग पहचान बना पाने में सफल होगी?
ये भी पढ़ें: Laapata Ladies: ऑस्कर में पहुंची किरण राव की ‘लापता लेडीज’, इस कैटेगरी में हुई सेलेक्ट
-

‘मैं वैन में कपड़े बदल रही थी और वो….’, फेमस एक्ट्रेस का डायरेक्ट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, जानें मामला
-

रिलीज के बाद मोहनलाल की L2: Empuraan पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, जानिए आखिर क्या है विवाद?
-

सलमान खान की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, सिकंदर को इस वजह से हुआ नुकसान
-

क्या अल्लू अर्जुन बदल रहे हैं अपना नाम? न्यूमेरोलॉजी की ली जा रही है मदद, ऐसा क्यों हो रहा है?
-

Himansh Kohli की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, क्या हुआ एक्टर के साथ? फैंस से कहा- दुआ मांगो
-

Ranveer Allahbadia ने विवाद के बाद शुरू किया पॉडकास्ट, यूट्यूबर ने कहा-‘मैं बड़ी चुनौती का सामना…’
-

OTT Release This Week: ‘सिकंदर’ देख मन खराब हो गया, परेशान मत होइए ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा जबरदस्त एंटरटेमेंट
-

एटली की फिल्म ‘A6’ में अल्लू अर्जुन का डबल रोल कैसा होगा, पता चल गया!
-

सलमान खान की ‘सिकंदर’ का दूसरे दिन बढ़ा क्रेज? जयपुर से दिल्ली और आगरा से बिहार के सिनेमाघरों का देखिए हाल
-

Manisha Rani ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, नवरात्र पर शेयर की अपार्टमेंट की फोटोज, कीमत होश उड़ा देगी
-

कौन हैं वसीम रिजवी यानी जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी? कहा जा रहा सनोज मिश्रा केस का ‘मास्टरमाइंड’, जानें सच
-

‘वो राजनीति नहीं करता है, उसका कोई हिडन एजेंडा नहीं था’, दोस्त कुणाल कामरा के सपोर्ट में उतरे प्रशांत किशोर

