International
oi-Siddharth Purohit
Israel:
इजरायल
के
प्रधानमंत्री
बेंजमिन
नेतन्याहू
को
बड़ा
झटका
लगा
है।
ब्रिटेन,
ऑस्ट्रेलिया
और
कनाडा
ने
21
सितंबर
को
अमेरिका
के
स्टैंड
के
खिलाफ
जाकर
फिलिस्तीन
को
एक
स्वतंत्र
और
संप्रभु
राज्य
के
रूप
में
औपचारिक
मान्यता
दे
दी।
इन
तीनों
देशों
को
अमेरिका
का
करीबी
सहयोगी
माना
जाता
है,
ऐसे
में
उनका
यह
कदम
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
में
बड़ा
बदलाव
माना
जा
रहा
है।
इस
फैसले
से
इजरायल
और
अमेरिका
दोनों
नाराज़
हैं।
नेतन्याहू
ने
कड़ी
प्रतिक्रिया
देते
हुए
कहा
कि
यह
कदम
7
अक्टूबर
को
इजरायल
पर
किए
गए
हमले
के
लिए
हमास
को
“पुरस्कृत
करने”
जैसा
है।
उन्होंने
चेतावनी
भरे
अंदाज
में
कहा
कि
“जॉर्डन
नदी
के
पश्चिम
में
कभी
कोई
फिलिस्तीनी
राज्य
नहीं
होगा।
हमारी
जमीन
के
बीच
में
एक
आतंकवादी
देश
को
थोपने
की
नई
कोशिश
का
जवाब,
अमेरिका
से
लौटने
के
बाद
दिया
जाएगा।”
नेतन्याहू
ने
यह
भी
दोहराया
कि
उनकी
सरकार
वेस्ट
बैंक
में
यहूदी
बस्तियों
(Israeli
Settlements)
के
विस्तार
को
जारी
रखेगी।

तीनों
देशों
के
नेताओं
के
बयान
ब्रिटेन,
कनाडा
और
ऑस्ट्रेलिया
के
नेताओं
ने
अपने-अपने
आधिकारिक
सोशल
मीडिया
अकाउंट
पर
इस
फैसले
की
घोषणा
की।
•
ब्रिटिश
प्रधानमंत्री
कीर
स्टारमर
ने
कहा
–
“आज
फिलिस्तीनियों
और
इजरायलियों
के
लिए
शांति
की
आशा
को
फिर
से
जीवित
करने
और
टू-स्टेट
सॉल्यूशन
को
आगे
बढ़ाने
के
लिए
यूनाइटेड
किंगडम
फिलिस्तीन
राज्य
को
औपचारिक
रूप
से
मान्यता
देता
है।”
Today, to revive the hope of peace for the Palestinians and Israelis, and a two state solution, the United Kingdom formally recognises the State of Palestine. pic.twitter.com/yrg6Lywc1s
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) September 21, 2025 “>
•
कनाडा
के
प्रधानमंत्री
मार्क
कार्नी
ने
लिखा
–
“कनाडा
फिलिस्तीन
राज्य
को
मान्यता
देता
है
और
फिलिस्तीन
व
इजरायल
दोनों
के
लिए
शांतिपूर्ण
भविष्य
के
निर्माण
में
अपनी
भूमिका
निभाएगा।”
•
ऑस्ट्रेलियाई
प्रधानमंत्री
एंथनी
अल्बनीज
ने
इस
मौके
को
ऐतिहासिक
बताया।
उन्होंने
कहा
–
“यह
कदम
टू-स्टेट
सॉल्यूशन
के
प्रति
ऑस्ट्रेलिया
की
लंबे
समय
से
चली
आ
रही
प्रतिबद्धता
को
दर्शाता
है,
जो
स्थायी
शांति
और
सुरक्षा
का
एकमात्र
मार्ग
है।“
इन
तीनों
की
देखादेखी
पुर्तगाल
ने
भी
फिलिस्तीन
को
औपचारिक
मान्यता
दे
दी
है।
गाजा
युद्ध
का
असर
गौरतलब
है
कि
7
अक्टूबर
2023
के
आतंकी
हमले
के
बाद
इजरायल
लगातार
गाजा
पर
बमबारी
कर
रहा
है।
गाजा
का
अधिकांश
इलाका
मलबे
में
बदल
चुका
है।
रिपोर्ट्स
के
अनुसार
अब
तक
6.5
लाख
से
ज्यादा
लोग
मारे
जा
चुके
हैं।
हजारों
बच्चे
भूख
और
बीमारियों
से
मर
रहे
हैं।
ऑस्ट्रेलिया,
कनाडा
और
ब्रिटेन
लंबे
समय
से
इजरायल
से
हमले
रोकने
की
अपील
कर
रहे
थे।
जब
हमले
नहीं
रुके,
तो
तीनों
देशों
ने
फिलिस्तीन
को
मान्यता
देकर
यह
कड़ा
कदम
उठाया
है।
आगे
का
रास्ता
हालांकि
फिलिस्तीन
राज्य
का
नक्शा
और
उसकी
रूपरेखा
पर
अभी
सहमति
बननी
बाकी
है।
फिर
भी
अंतरराष्ट्रीय
कूटनीति
में
यह
फैसला
फिलिस्तीन
के
लिए
बड़ा
कदम
माना
जा
रहा
है।
आने
वाले
समय
में
यह
देखना
होगा
कि
इजरायल,
अमेरिका
और
उनके
सहयोगी
इस
फैसले
पर
क्या
रुख
अपनाते
हैं।
इस
खबर
पर
आपकी
क्या
राय
है,
हमें
कमेंट
में
बताएं।
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 19 Sept: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ओमान
-

जन विश्वास बनाए रखना ही कारोबार की सबसे बड़ी पूंजी : सीएम योगी
-

उत्तराखंड पुलिस ने परीक्षा पेपर लीक मामले में किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
-

उत्तराखंड में पेपर लीक! UKSSSC का एग्जाम शुरू होते ही आधे घंटे में तीन पन्ने हुए वायरल, मचा बवाल, जांच शुरू
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 21 Sept: आज का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
-

PM Modi Speech: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान –22 सितंबर से शुरू होगा ‘GST बचत उत्सव’, संबोधन की 5 बड़ी बातें
-

Video: ‘घुटन हो रही थी, इस्तीफे के बाद परेशानी’, जगदीप धनखड़ के करीबी का चौंकाने वाला खुलासा, बताई अंदर की बात
-

Bihar Chunav: बीजेपी ने उम्मीदवार तय करने के लिए बनाया स्पेशल प्लान, दशहरे के बाद से होने लगेगा ऐलान!
-

Gold Rate: नवरात्रि से पहले सोना कितना हुआ महंगा? 1 लाख के पार पहुंचा, आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा
-

सिंगर जुबीन की मौत का वीडियो आया सामने, समंदर में कूदते ही हुआ ये सब, कैमरे ने कैप्चर कर ली ऐसी हरकत
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 21 Sept : आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत v पाकिस्तान

