ईरान ने इजरायल लगाया तबाही फैलाने का आरोप
ईरान के संसद सदस्य मोहम्मद सेराज ने आरोप लगाया है कि “राजई बंदरगाह विस्फोट में इजरायल शामिल था। यह कोई दुर्घटना नहीं थी।” उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि “विस्फोटक कंटेनरों में रखे गए थे, या तो मूल देश में या शिपिंग रास्ते के किनारे। हम विस्फोटकों को लगाने में मदद करने वाले अंदरूनी लोगों के होने की संभावना से इनकार नहीं करते।” उन्होंने दावा किया कि कि “स्पष्ट सबूत इजरायल की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। विस्फोट चार अलग-अलग स्थानों पर हुआ है।” आपको बता दें कि ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर ये भयानक विस्फोट शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे हुआ था। शुरुआती फुटेज में विशाल मशरूम बादल बनने से पहले आसमान में नारंगी रंग का धुआं उठता हुआ दिखाई दिया था।
विस्फोट से ईरान के सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह शाहिद राजाई बंदरगाह को काफी नुकसान पहुंचा है। इस धमाके की लहरें कथित तौर पर कई किलोमीटर तक महसूस की गईं। रविवार को जारी नए फुटेज में विस्फोट का प्रभाव घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर एक कार्यालय के अंदर इसका असर दिखाया गया, जहां एक महिला को अपनी मेज से उठकर खिड़की के पास जाते हुए देखा गया, जहां धमाके के बाद वो पीछे गिर गई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जिन्होंने यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद ईरान के साथ अपने संबंधों को काफी मजबूत किया है, उन्होंने शोक जताते हुए “पीड़ितों के परिवारों के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्त किया और घायलों के ठीक होने की कामना की है।” इसके बाद में रूस ने घोषणा की कि वह मदद के लिए विमान भेजेगा।

