Last Updated:
Indigo Flight Cancellation LIVE Updates: इंडिगो के ऑपरेशंस पर आए संकट के चलते पिछले चार दिनों में देशभर में फ्लाइट कैंसल हो रही हैं. एयरलाइन ने माना कि टेक्निकल और स्टाफिंग चुनौतियों के कारण नेटवर्क पर दबाव बढ़…और पढ़ें
कई एयरपोर्ट पर आज भी इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसल हैं.
Indigo Flight Cancellation Crisis LIVE Updates: इंडिगो संकट के चलते बीते चार दिनों से जारी फ्लाइट कैंसलेशन्स ने पैसेंजर्स को बेहाल कर दिया है. हालात इस कदर बिगड़ गए कि गृहमंत्री अमित शाह को हस्तक्षेप करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बात करनी पड़ी. इसके बाद, फ्लाइट कैंसलेशन, घंटों लंबे डिले, रूट डिसरप्शन और एयरपोर्ट्स पर मची अफरा-तफरी को पटरी में लाने के लिए खुद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को खुद मोर्चा संभालना पड़ा. इसके बाद, इंडिगो के ऑफिशियल्स को एक बार फिर ताब किया गया. मीटिंग में उड्डयन मंत्री इंडिगो के रुख से असंतुष्ट नजर आए. मीटिंग में हालात को सामान्य करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए.
इस बीच उड्डयन मंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि हमें कोई मजबूर नहीं कर सकता है. हालात सामान्य होने के बाद इंडिगो पर कार्रवाई भी होगी और मोटा जुर्माना भी लगेगा. इसके बाद, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स सामने आए और माफी मांगते हुए उन्होंने माना कि 5 दिसंबर को एयरलाइन की 1000 से अधिक फ्लाइट कैंसल हुईं. इंडिगो सीईओ ने माना कि उसकी ऑपरेशनल चेन में एक साथ आई कई तकनीकी और स्टाफिंग चुनौतियों के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस में प्रॉब्लम आईं. एयरलाइन ने कहा कि कुछ दिन का समय लग सकता है.
संकट खत्म करने के लिए डीजीसीए के ताबड़तोड़ एक्शन
- नई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स (FDTL) पॉलिसी को अस्थायी तौर पर ताक में रख दिया गया है, जिससे इंडिगो फ्लाइट ऑपरेशंस को सामान्य किया जा सके
- सभी एयरलाइन्स खासकर इंडिगो को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे हर पैसेंजर को सही समय पर सही अपडेट दें, जिससे किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति न बन पाए.
- रद्द फ्लाइट्स का पूरा ऑटोमेटिक रिफंड अनिवार्य कर दिया गया है. अब पैसेंजर्स को अपने एयर फेयर रिफंड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.
- लंबे समय से एयरपोर्ट पर फंसे पैसेंजर्स खासकर सीनियर सिटिजन और दिव्यांग पैसेंजर्स को तुरं होटल, फूड और स्पेशल असिस्टेंस उपलब्ध कराया जाए.
- एक हाईलेवल कमेटी भी गठित की गई है, जो यह पता लगाएगी कि सिस्टम ब्रेकडाउन के असली वजह क्या थी.
बीते 48 घंटे से जारी कवायद के बीच पैसेंजर्स की स्थिति जस की तस बनी हुई है. देश के कई एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स की भारी भीड़ अलग-अलग तरह की परेशानियों से जूझ रही हैं. ऐसे आज इंडिगो, डीजीसीए, उड्डयन मंत्रालय से जुड़ी हर LIVE अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहें.
December 6, 202507:46 IST
Indigo Flight Crisis LIVE Updates: जम्मू एयरपोर्ट से इंडिगो ऑपरेशन बंद, पसरा सन्नाटा
इंडिगो के परेशान पैसेंजर्स की चींखों से कल तक गूंज रहा जम्मू एयरपोर्ट आज सुबह से खामोश है. एयरपोर्ट के बाहर और भीतर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है. दरअसल, इंडिगो ने जम्मू एयरपोर्ट से ऑपरेट होने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स को अगले 60 घंटों के लिए सस्पेंड कर दिया है. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, कल ही सभी पैसेंजर्स को यह एडवाइजरी जारी कर बता दिया गया था कि अगले 60 घंटों तक जम्मू से इंडिगो की कोई भी फ्लाइट ऑपरेट नहीं होगी. इसी वजह से आज सुबह से ही एयरपोर्ट लगभग सूना है. आम दिनों में यहां सुबह 5 बजे से ही भारी भीड़ होती है, वहीं आज टर्मिनल हॉल में इक्का-दुक्का स्टाफ के अलावा कोई नजर नहीं आ रहा है. इंडिगो की ओर से कहा गया है कि नेटवर्क में चल रही दिक्कतों को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है.


