Last Updated:
Hyderabad Real Estate Market: हैदराबाद ने 2021-2025 के दौरान 4.77 लाख करोड़ रुपए की आवासीय बिक्री के साथ मुंबई को पछाड़कर देश का नंबर-1 रियल एस्टेट मार्केट बनने का गौरव हासिल किया है. CRE Matrix की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई 4.52 लाख करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर रहा. हैदराबाद की इस सफलता के पीछे लग्जरी हाउसिंग, आईटी हब्स के विस्तार, गाचीबोवली व कोकापेट जैसे क्षेत्रों में उच्च आय वर्ग की माँग और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का मुख्य योगदान रहा है.
Hyderabad Real Estate No 1: हैदराबाद ने मुंबई को पछाड़ा, बना नंबर-1 रियल एस्टेट मार्केट
Hyderabad: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है. पिछले पांच वर्षों (2021 से 2025) के दौरान आवासीय संपत्तियों (Residential Properties) की कुल बिक्री मूल्य के मामले में हैदराबाद ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है. इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही हैदराबाद देश का सबसे मूल्यवान और आकर्षक हाउसिंग मार्केट बन गया है.
रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘CRE Matrix’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2021 से 2025 की अवधि के दौरान हैदराबाद में कुल 4,77,977 करोड़ रुपए मूल्य की रिहायशी संपत्तियों की बिक्री दर्ज की गई. वहीं, मुंबई 4,51,811 करोड़ रुपए की कुल बिक्री के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया है. रियल एस्टेट एक्सपर्ट डॉ. एहसान खान ने बताया कि दक्षिण भारत का यह प्रमुख आईटी हब अब देश के शीर्ष रियल एस्टेट बाजारों की अगुवाई कर रहा है.
देश के शीर्ष 5 रियल एस्टेट मार्केट
बिक्री मूल्य के मामले में देश के शीर्ष पांच शहरों की स्थिति इस प्रकार रही:
- हैदराबाद: 4.77 लाख करोड़ रुपए
- मुंबई: 4.52 लाख करोड़ रुपए
- बेंगलुरु: 3.92 लाख करोड़ रुपए
- गुरुग्राम: 3.31 लाख करोड़ रुपए
- अहमदाबाद: 2.92 लाख करोड़ रुपए
हैदराबाद की छलांग के मुख्य कारण
डॉ. एहसान खान के अनुसार, हैदराबाद में प्रीमियम और लग्जरी हाउसिंग की माँग में भारी उछाल आया है. शहर के वेस्टर्न कॉरिडोर यानी गाचीबोवली, हाईटेक सिटी, कोकापेट, मणिकोंडा और नल्लागंडला जैसे इलाकों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs), आईटी हब्स और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के विस्तार से उच्च आय वर्ग के खरीदारों की संख्या बढ़ी है. बड़े आकार के फ्लैट्स, गेटेड कम्युनिटीज और विला प्रोजेक्ट्स के कारण कुल बिक्री मूल्य में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इसके अलावा, आउटर रिंग रोड, बेहतरीन कनेक्टिविटी और नए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ने शहर के रियल एस्टेट विकास को पंख लगाए हैं.
About the Author
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ें

