Last Updated:
Andhra Pradesh municipal corporation election Result: आंध्र प्रदेश के म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन चुनावों के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. साल 2021 के चुनावों में सभी 13 मेयर पदों पर कब्जा करने वाली YSRCP …और पढ़ें

आंध्र प्रदेश लोकल बॉडी चुनाव परिणाम 2026 लाइव: आज आ रहा रिजल्ट.
आंध्र प्रदेश की राजनीति का खेल भी बड़ा गजब होता है. कल तक जिसका सिक्का चलता था, आज हवा का रुख बदलते ही उसका पत्ता साफ हो जाता है. आंध्र प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता हमेशा उसी के साथ बहती है जिसकी सरकार सत्ता में होती है. साल 2021 के चुनावों में जिस YSRCP का चारों तरफ जलवा था और जिसने सभी 13 निगमों (Municipal Corporations) पर कब्जा जमाया था, आज उसी YSRCP को बहुत तगड़ा झटका लगा है. 3 नवंबर को सामने आए चुनावी रुझानों और काउंटिंग ने पूरे राजनीतिक समीकरण को ही पलट कर रख दिया है!
2021 में एकतरफा राज, अब NDA का महा-स्वीप
अगर थोड़ा पीछे मुड़कर देखें, तो 2021 के म्यूनिसिपल कारपोरेशन चुनावों में वाईएसआरसीपी (YSRCP) ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 13 मेयर की सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. तब राज्य में उनकी सरकार थी और उनका दबदबा भी साफ नजर आ रहा था. लेकिन भाई, वक्त बदलते देर नहीं लगती! इस बार नवंबर 3 की काउंटिंग के शुरुआती रुझान चीख-चीख कर कह रहे हैं कि बाजी पूरी तरह से पलट चुकी है. अब राज्य में टीडीपी (TDP), जन सेना पार्टी (JSP) और बीजेपी (BJP) वाले एनडीए (NDA) गठबंधन का सिक्का चल रहा है, जो सभी 13 नगर निगमों में आगे चल रहा है.
विशाखापत्तनम से लेकर कुनूर तक बदला पॉलिटिकल मूड
राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि आखिर कैसे चंद सालों में हवा इतनी तेजी से बदल गई. ग्रेटर विशाखापत्तनम, विजयनगरम, एलुरु, मछलीपटनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, ओंगोल, नेल्लोर, चित्तूर, तिरुपति, अनंतपुर, कड़पा और कुनूर—यानी हर एक कॉरपोरेट क्षेत्र में अब एनडीए गठबंधन का दबदबा दिखाई दे रहा है. वाईएसआरसीपी के हाथ से मानो हर तरफ से सत्ता की कमान फिसलती जा रही है. Gen-Z भाषा में कहें तो, जनता का ‘वाइब चेक’ पूरी तरह से बदल चुका है और उन्होंने सरकार के साथ जाने का ही फैसला किया है.
सत्ता की लहर या स्थानीय मुद्दों का कमाल?
आखिर क्यों हर बार स्थानीय निकाय चुनावों में वही पार्टी आगे निकल जाती है जो राज्य की सत्ता में होती है? क्या यह जनता की मजबूरी है या फिर विकास के काम करवाने की स्मार्ट रणनीति? खैर, जो भी हो, इन रुझानों ने यह साफ कर दिया है कि आंध्र प्रदेश की ग्राउंड रियलिटी अब पूरी तरह बदल चुकी है. जैसे-जैसे फाइनल नतीजे सामने आएंगे, तस्वीर और भी ज्यादा साफ हो जाएगी, लेकिन फिलहाल तो आंध्र की राजनीति में एनडीए का यह कमबैक शहर-शहर चर्चा का विषय बना हुआ है.
November 3, 202619:08 IST
आंध्र प्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: सत्ता के साथ बदलती शहरी जनादेश की प्रवृत्ति
आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर यह पुराना ट्रेंड साबित हुआ है कि स्थानीय निकाय चुनाव अक्सर राज्य की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में ही झुकते हैं. जिस तरह 2021 में YSRCP के शासन के दौरान जनता ने 13 में से 13 निगमों में उनका साथ दिया था, ठीक वही पैटर्न अब एनडीए सरकार के आने के बाद दोहराया जा रहा है. विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और तिरुपति जैसे प्रमुख शहरों के मतदाताओं ने विकास और प्रशासनिक तालमेल बनाए रखने के लिए सत्ता पक्ष पर भरोसा जताया है, जिसने YSRCP के शहरी वोट बैंक पर गहरा असर डाला है.
November 3, 202619:08 IST
आंध्र प्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: स्थानीय निकाय चुनावों में NDA का बंपर कमबैक
आंध्र प्रदेश के म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन चुनावों की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. 2021 के चुनावों में तत्कालीन सत्ताधारी YSRCP ने सभी 13 नगर निगमों में मेयर पद जीतकर क्लीन स्वीप किया था. हालांकि, 3 नवंबर के मतगणना आंकड़ों से हवा का रुख पूरी तरह से बदलता दिख रहा है. अब टीडीपी (TDP), जन सेना पार्टी (JSP) और बीजेपी (BJP) का सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) गठबंधन विशाखापत्तनम से लेकर कड़पा और कुनूर तक सभी 13 निगमों में आगे चल रहा है. YSRCP के हाथों से शहरी निकायों का नियंत्रण फिसलना राज्य के नए राजनीतिक समीकरण को दिखाता है.
November 3, 202615:28 IST
आंध्र प्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय में चल रही गिनती
आंध्र प्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: गुंटूर नगर निगम चुनावों के वोटों की गिनती आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय में चल रही है. इसके साथ ही पुलिवेंदुला में वोट गिनती को आंध्र हाईकोर्ट की मंजूरी मिल गई है. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए वाईएसआर कडपा जिले के पुलिवेंदुला में नगरपालिका चुनावों की वोट गिनती को हरी झंडी दे दी. हिंदुस्तान टाइम्स से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की कडपा चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार वाईएस प्रमिला और पार्टी सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी ने अदालत का रुख किया था. उन्होंने गिनती प्रक्रिया रोकने की मांग की थी.
November 3, 202611:36 IST
AP Municipal Election Results 2026 Live: जनसेना का खुला खाता, दो वार्डों में जीत
आंध्र प्रदेश नगरपालिका चुनाव परिणाम 2026 लाइव: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले की पेद्दापुरम नगरपालिका चुनाव में जनसेना का खाता खुल गया है. जनसेना ने वॉर्डों में जीत हासिल कर ली है. इनमें वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ने वाले वांगलपुडी सतीश और वार्ड नंबर 5 से कोर्नी सत्यनारायण ने सीट अपने नाम की है.
November 3, 202611:32 IST
AP Municipal Election Results 2026 Live: मेयर पद की 10 सीटों पर टीडीपी ने उतारे उम्मीदवार
आंध्र प्रदेश नगरपालिका चुनाव परिणाम 2026 लाइव: आंध्र प्रदेश लोकल बॉडी चुनावों में मेयर पद की 10 सीटों पर सत्ताधारी टीडीपी गठबंधन ने अपने उम्मीदवार उतारे हैा. जबकि सभी 13 मेयर पदों पर वाईएसआरसीपी ने प्रत्याशी खड़े किए हैं.
इस बीच, 87 नगरपालिका और सिटी पंचायत चेयरपर्सन पदों में से 17 पदों पर उम्मीदवार बिना विरोध के चुने गए हैं. बाकी 70 सीटों में टीडीपी 49, जनसेना 17 और भाजपा 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वाईएसआरसीपी ने इन सभी 70 सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे हैं.
November 3, 202610:04 IST
आंध्र प्रदेश नगरपालिका चुनाव परिणाम 2026 लाइव: मुरासू तूफान के चलते गिनती में हुई देरी
AP Municipal Election Results 2026 Live: राज्य चुनाव आयोग की ओर से लेटेस्ट जानकारी सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि मुरासू तूफान के असर के कारण आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में नगरपालिका चुनावों की वोटों की गिनती में देरी हुई है.
प्रकाशम और बापटला जिलों में गिनती निर्धारित समय से देर से शुरू होगी. इसके अलावा बापटला जिले में चिरााला और रेपल्ले नगरपालिकाओं में गिनती सुबह 10 बजे के बाद ही शुरू होगी. यह फैसला मौजूदा चक्रवात की स्थिति को देखते हुए लिया गया है.

