Last Updated:
Amit Shah Interview: अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल से आगे बढ़कर पुतिन, नेतन्याहू, ट्रंप जैसे नेताओं संग व्यक्तिगत रिश्ते बनाते हैं, जिससे भारत को कूटनीति और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर ऐतिहासिक फायदे मिले.
News18इंडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यूनई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनोखी कूटनीतिक शैली पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मोदी जी अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में प्रोटोकॉल से आगे बढ़कर एक व्यक्तिगत कनेक्शन बनाते हैं, लेकिन वह कनेक्शन हमेशा भारत के हित में होता है. चाहे व्लादिमीर पुतिन हों, बेंजामिन नेतन्याहू हों या डोनाल्ड ट्रंप, मोदी ने हर बड़े ग्लोबल लीडर के साथ ऐसा रिश्ता बनाया जिसने भारत को कूटनीति में अभूतपूर्व फायदे दिलाए. नेटवर्क18 एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी से एक्सक्लूसिव बातचीत में अमित शाह ने कहा कि जब कोई नेता देश को ऊंचाई तक ले जाने के लक्ष्य के लिए काम करता है, तो प्रोटोकॉल मायने नहीं रखते. मोदी जी में यही क्वालिटी है कि वे अहंकार को छोड़कर हर स्तर के व्यक्ति से जुड़ते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने मोदी जी को छोटे से छोटे कार्यकर्ता को प्रेरित करते देखा है और बड़े से बड़े नेता को मनाते हुए भी देखा है. उनका मकसद एक ही रहता है कि पार्टी ठीक चले, राज्य ठीक चले और राष्ट्र ठीक चले.’
शाह ने यह भी बताया कि मोदी के व्यक्तिगत रिश्तों ने भारत को ऐसे-ऐसे फायदे दिए हैं, जो पिछले 80 साल की डिप्लोमेसी से भी नहीं मिल पाए. उन्होंने कहा कि मैं सार्वजनिक रूप से सब नहीं बता सकता, लेकिन कई घटनाएं ऐसी हुई हैं जो अद्भुत थीं और जिनसे भारत को ऐतिहासिक लाभ हुआ.

