16 फरवरी को बलियाडीह गांव में घटना
दरअसल, यह मामला 16 फरवरी को जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में हुआ था। गांव में हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया था। आरोप है कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने वहां पहुंचे लोगों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए और कई गाड़ियां भी टूट गईं।
18 फरवरी को गिरफ्तार हुईं थी खुशबू पाण्डेय
घटना के बाद जमुई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को बिगड़ने से बचाया। पुलिस ने इस मामले में खुशबू पाण्डेय को 18 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। खुशबू पाण्डेय को बलियाडीह कांड में नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने उन्हें घटना के दो दिन बाद ही उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था।
इलाके में फैल गया था तनाव
इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए तुरंत कार्रवाई की थी। खुशबू पाण्डेय की गिरफ्तारी के बाद कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना था कि खुशबू पाण्डेय को गलत तरीके से फंसाया गया है। अब कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उम्मीद है कि शुक्रवार को जेल से रिहा हो जाएंगी।

