गुजरात की झांकी ने नई दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस परेड में लगातार चौथे वर्ष लोकप्रिय पसंद पुरस्कार जीता। समारोह में राष्ट्रीय स्टेडियम में एक औपचारिक पुरस्कार समारोह शामिल था, जिसमें अधिकारियों ने ‘वंदे मातरम’ विषय और गुजरात के सहयोगी कलात्मक प्रयासों पर जोर दिया।
India
-Oneindia Staff
77वें
गणतंत्र
दिवस
के
अवसर
पर
नई
दिल्ली
के
कर्तव्य
पथ
पर
आयोजित
परेड
में
गुजरात
की
झाँकी
ने
लगातार
चौथी
बार
‘पॉपुलर
चॉइस
श्रेणी’
में
प्रथम
स्थान
प्राप्त
कर
राज्य
का
नाम
रोशन
किया
है।
इस
उपलब्धि
के
लिए
शुक्रवार
को
गुजरात
को
विधिवत
रूप
से
ट्रॉफी
और
पुरस्कार
प्रदान
किए
गए।

नई
दिल्ली
स्थित
राष्ट्रीय
रंगशाला
शिविर
में
आयोजित
पुरस्कार
वितरण
समारोह
में
केंद्रीय
रक्षा
राज्य
मंत्री
संजय
सेठ
के
करकमलों
से
ट्रॉफी
और
प्रमाणपत्र
प्रदान
किए
गए।
गुजरात
राज्य
की
ओर
से
मुख्यमंत्री
के
प्रधान
सचिव
डॉ.
विक्रांत
पांडे
और
सूचना
आयुक्त
किशोर
बचाणी
ने
यह
पुरस्कार
स्वीकार
किया।
इसके
साथ
ही,
झाँकी
निर्माण
प्रक्रिया
के
दौरान
राष्ट्रीय
रंगशाला
में
आयोजित
विभिन्न
राज्यों
के
कलाकारों
की
सांस्कृतिक
नृत्य
प्रतियोगिता
में
गुजरात
के
नृत्य
दल
को
प्रोत्साहन
पुरस्कार
भी
प्राप्त
हुआ।
उल्लेखनीय
है
कि
‘स्वतंत्रता
का
मंत्र
:
वंदे
मातरम्’
विषय
पर
आधारित
इस
वर्ष
की
झाँकी
का
निर्माण
गुजरात
सरकार
के
सूचना
आयुक्त
कार्यालय
द्वारा
किया
गया
था।
सूचना
आयुक्त
किशोर
बचाणी
के
दिशादर्शन
और
अपर
सूचना
निदेशक
अरविंद
पटेल
के
मार्गदर्शन
में
संयुक्त
सूचना
निदेशक
डॉ.
संजय
कचोट
तथा
फिल्म
प्रोडक्शन
शाखा
की
सूचना
उप
निदेशक
भावना
वसावा
द्वारा
झाँकी
निर्माण
का
समग्र
कार्य
संपन्न
किया
गया।
इससे
पूर्व
वर्ष
2023
में
नवीकरणीय
ऊर्जा
के
अधिकतम
उपयोग
को
दर्शाने
वाली
‘क्लीन
ग्रीन
एनर्जी
युक्त
गुजरात’
झाँकी
को
पॉपुलर
चॉइस
श्रेणी
में
पुरस्कार
मिला
था।
इसके
बाद
वर्ष
2024
में
प्रस्तुत
‘धोरडो
:
वर्ल्ड
बेस्ट
टूरिज्म
विलेज’
थीम
आधारित
झाँकी
ने
पॉपुलर
चॉइस
के
साथ-साथ
जूरीस
चॉइस
श्रेणी
में
दूसरा
स्थान
प्राप्त
किया।
वर्ष
2025
में
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
की
प्रेरणा
और
मार्गदर्शन
में
गुजरात
के
आधुनिक
विकास
और
प्राचीन
विरासत
के
अद्भुत
संगम
को
दर्शाने
वाली
‘अनार्तपुरथी
एकतानगर
सुधी
–
विरासतथी
विकासनो
अद्भुत
संगम’
झाँकी
ने
पॉपुलर
चॉइस
पुरस्कार
जीता।
इसके
बाद
वर्ष
2026
में
लगातार
चौथे
वर्ष
इस
श्रेणी
में
राष्ट्रीय
पुरस्कार
जीतकर
गुजरात
ने
एक
नया
इतिहास
रच
दिया
है।

