Last Updated:
कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक और दिग्गज कारोबारी सीजे रॉय ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन उनका ग्रुप हाल ही में आईटी विभाग की जांच के घेरे में था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बेंगलुरु के जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक सीजे रॉय (CJ Roy) ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी है. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उनके आवास पर हुई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस आत्मघाती कदम के पीछे की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. हालांकि पिछले कुछ समय से उनका समूह आयकर विभाग (IT Dept) के रडार पर था और हाल ही में उनके ठिकानों पर छापेमारी भी हुई थी. सीजे रॉय न केवल रियल एस्टेट बल्कि फिल्म निर्माण और शिक्षा क्षेत्र में भी एक बड़ा नाम थे. उनके अचानक निधन से व्यापारिक जगत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है ताकि कारणों का पता लगाया जा सके.

